एक्सप्लोरर

Olympics से पहले नीरज चोपड़ा के हाथ से निकला गोल्ड, सिर्फ 2 सेंटीमीटर ने कर दिया खेल खराब

Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा को उम्मीद थी कि वह भाला फेंककर 90 मीटर का जादुई आंकड़ा छू लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. गोल्ड जीतने से वह सिर्फ 2 सेंटीमीटर दूर रह गए.

Doha Diamond League: ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, जो 90 मीटर के जादुई आंकड़े को छूने की कोशिश कर रहे थे, वह एक बार फिर सफल नहीं हो पाए. चेक रिपब्लिक के अनुभवी जैकब वाडलेज्च ने 88.38 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वहीं भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2024 में 88.36 मीटर के बेस्ट एफर्ट के साथ रजत पदक जीता.

आखिरी प्रयास में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा
26 साल के नीरज ने अपने आखिरी यानी छठे प्रयास में 88.36 मीटर का शानदार थ्रो फेंका, लेकिन गोल्ड मेडल से चूक गए. उन्होंने कम्पटीशन की शुरुआत फाउल से की, लेकिन धीरे-धीरे अपने प्रदर्शन में सुधार किया. उनका दूसरा थ्रो 84.93 मीटर और तीसरा थ्रो 86.24 मीटर था.

किशोर जेना का डेब्यू निराशाजनक
इस कम्पटीशन में भारत के दूसरे जैवलीन थ्रोअर किशोर जेना का डेब्यू निराशाजनक रहा. वह तीन दौर के बाद बाहर हो गए, 76.31 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवें स्थान पर रहे.

दोहा डायमंड लीग 2024 पुरुषों का भाला फेंक रिजल्ट और पोजीशन

रैंक एथलीट देश बेस्ट थ्रो
1 जैकब वाडलेज्च चेकिया 88.38m
2 नीरज चोपड़ा भारत 88.36m
3 एंडरसन पीटर्स ग्रेनेडा 86.62m
4 ओलिवर हेलेंडर फिनलैंड 83.99m
5 एंड्रियन मार्डरे मोलदोवा 81.33m
6 एडिस माटुसेविसियस लिथुआनिया 80.05m
7 रोडरिक जेनकी डीन जापान 79.34m
8 जूलियस येगो केन्या 78.37m
9 किशोर कुमार जेना भारत 76.31m
10 कर्टिस थॉम्पसन यूएसए 73.46m

नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन

2022

  • ज्यूरिख में 88.44 मीटर के साथ डायमंड लीग खिताब जीता (पहला भारतीय).
  • स्टॉकहोम में 89.94 मीटर के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.
  • लॉज़ेन में जीत हासिल की.

2023

  • दोहा और लॉज़ेन में जीत हासिल की.
  • ज्यूरिख में 83.80 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

अन्य

  • 2017 और 2018 में डायमंड लीग फाइनल में भाग लिया.

नीरज चोपड़ा का अगला लक्ष्य
दोहा में शानदार प्रदर्शन के बाद, नीरज अब 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाली 27वीं राष्ट्रीय महासंघ कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: शतकों का शतक जड़ शुभमन गिल ने रचा इतिहास, आईपीएल में 16 साल बाद बना कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget