एक्सप्लोरर

पुजारा को आउट करने के लिए बनानी होगी रणनीति, निकालना होगा कोई तोड़: कमिंस

कमिंस ने कहा कि, पुजारा की वो सीरीज शानदार रही थी. वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जो अपना समय लेते हैं, अपनी सीमा में रहते है, वह ज्यादा परेशान नहीं होते है. ऐसे में उनके खिलाफ रणनीति बनानी होगी.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को लगता है 2018 में जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना किया था मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम उस टीम से काफी बेहतर है. कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी. इसी के साथ भारत ने 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का गौरव हासिल किया था.

क्रिकेट ड़ॉट कॉम डॉट एयू कमिंस के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि इस बारे हम उनके लिए तैयार रहेंगे." उस टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी नहीं थे क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का बैन झेल रहे थे. कमिंस ने कहा, "अब हर कोई इस समय थोड़ा ज्यादा अनुभवी हो गया है क्योंकि हमारे पास कुछ क्लास बल्लेबाज टीम में वापस आ चुके हैं जैसे की मानर्स लाबुशैन जिन्होंने कम खेला है लेकिन शानदार प्रदर्शन किया है."

बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि हम बेहतर स्थिति में हैं." विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज ने भारत के चेतेश्वुर पुजारा की तारीफ की है और कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी ईकाई को पुजारा का तोड़ निकालना होगा. पुजारा ने उस सीरीज में 521 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को परेशान किया था.

कमिंस ने कहा, "पुजारा की वो सीरीज शानदार रही थी. वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जो अपना समय लेते हैं, अपनी सीमा में रहते है, वह ज्यादा परेशान नहीं होते है." कमिंस ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने पिछली बार बल्लेबाजी की थी अगर उसी तरह करते हैं तो हमें उनका तोड़ निकालना होगा." कमिंस ने उम्मीद जताई है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया की पिचें मेजबान टीम के गेंदबाजों की मदद करेंगी और यह पिछली बार जैसा नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपने ही घर में समर्थित पिच न मिलें.

उन्होंने कहा, "लेकिन हमें इंतजार करना होगा. उम्मीद है कि इस बार पिचों पर पहले से ज्यादा उछाल होगा और हमें कुछ और विकल्प मिलेंगे. भारत ने हमें बताया कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए आपको क्या होना पड़ता है, किस स्तर पर पहुंचा पड़ता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget