एक्सप्लोरर
चोटिल धवन की जगह टीम में आया नया चेहरा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 03 Oct 2016 08:59 PM (IST)
1/6

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बायें हाथ के अंगूठे में हल्के फ्रैक्चर के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
2/6

भारतीय टीम के मैनेजर ने भारत की दूसरे टेस्ट मैच में 178 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘उनके अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें 15 दिन तक आराम करने के लिए कहा गया है जिसके कारण वह अगले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. ’’
3/6

दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद दो बार बायें हाथ के बल्लेबाज धवन के हाथ पर लगी थी. उन्हें स्कैन के लिये शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और उन्हें 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी गयी जिसके कारण वह आठ अक्तूबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
4/6

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह बल्लेबाज करूण नायर को भारतीय टीम में रखा है. ’’
5/6

उनकी जगह पर कर्नाटक के बल्लेबाज करूण नायर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
6/6

दूसरे ओपनर के रूप में गौतम गंभीर टीम में शामिल हैं ऐसे में देखना होगा कि क्या गंभीर को दो साल बाद प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मौका मिलता है या फिर भारत के लिए दो वनडे खेलने वाले नायर को टीम में जगह मिलती है.
Published at : 03 Oct 2016 08:59 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
स्पोर्ट्स
Live: नमन धीर ने लगाया विजयी चौका, 5 विकेट से जीता भारत; सीरीज में बनाए 1-0 की बढ़त
स्पोर्ट्स
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा
स्पोर्ट्स
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन





















