एक्सप्लोरर

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

शान मसूद को उंगली की चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान जयडेन सील्स की एक गेंद मसूद की तर्जनी उंगली (इन्डेक्स फिंगर) पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे. मसूद दूसरी पारी में काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे थे और बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद की चोट पर अपडेट देते हुए बताया, "पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज शान मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में पहले टेस्ट के दौरान उनके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट लग गई थी. स्कैन और नैदानिक ​​मूल्यांकन के बाद, शान का अभी पाकिस्तान टीम के मेडिकल पैनल से इलाज चल रहा है. 19 अगस्त से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए मसूद की उपलब्धता उनकी रिकवरी और क्लिनिकल प्रगति पर निर्भर करेगी."

अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI

पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वेस्टइंडीज से मिले चौथी पारी में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. टीम के बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए थे. टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे. कप्तान बाबर आजम ने दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए थे. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से खेला जाना है.

CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर

संकल्प ठाकुर पिछले 10 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ 24 से की, इसके बाद न्यूज़ नेशन में कार्य किया. वर्तमान में वह एबीपी हिंदी डिजिटल में डिप्टी प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले सात वर्षों से संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें खेल, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और चुनावी राजनीति से जुड़ी खबरों की गहरी समझ है. इसके अलावा साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता का क्षेत्र है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
Advertisement

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget