एक्सप्लोरर

MIvRCB: विराट पर भारी रोहित की पारी, 46 रनों से जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने खोला खाता

रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीज़न 11 की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. हालांकि विराट कोहली की शानदार पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

मुंबई: रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीज़न 11 की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. हालांकि विराट कोहली की शानदार पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी. बीती रात 214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 46 रन पीछे रह गई. 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 167 रन ही बना पायी. उसकी तरफ से पारी का आगाज करने वाले कप्तान विराट कोहली (नाबाद 92 ) के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाया. कोहली ने सात चौके और चार छक्के लगाये. मुंबई के लिये कृणाल पंड्या ने 28 रन देकर तीन जबकि मिशेल मैकलेनगन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिये. बड़े लक्ष्य के सामने कोहली और क्विंटन डिकाक ने आरसीबी की तरफ से पारी की शुरूआत की और पहले चार ओवरों में 40 रन जोड़े. मैकलेनगन ने डिकॉक का ऑफ स्टंप उखाड़कर मुंबई को पहली सफलता दिलायी. उन्होंने इसी ओवर में एबी डिविलियर्स (एक) को मिडविकेट पर कैच कराकर बेंगलूर को करारा झटका दिया. इससे आरसीबी की रन गति प्रभावित हुई और पहले दस ओवरों में उसका स्कोर 76 रन तक ही पहुंच पाया. इस बीच उसने मनदीप सिंह (16) और कोरे एंडरसन (शून्य) के विकेट गंवाये जिन्हें कृणाल पंड्या ने लगातार गेंदों पर आउट किया. कृणाल ने अपने अगले ओवर में नये बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर (सात) को भी पवेलियन भेजा. इस बीच हार्दिक पंड्या का थ्रो विकेटकीपर इशान किशन की आंख पर लगा जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी जगह आदित्य तारे ने विकेटकीपिंग की. कोहली ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. कोहली ने शुरू में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाये. उन्होंने 41 गेंदों पर अपना 54वां टी20 अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने बाद में कुछ लंबे शाट खेले लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया. इससे पहले मुंबई की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही. उमेश यादव ने पारी की पहली दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव और इशान किशन दोनों को बोल्ड करके मुंबई के खेमे में सनसनी फैला दी. रोहित ने हैट्रिक बचायी और फिर लुईस के साथ मिलकर बेंगलुरू को शुरूआती सफलता का फायदा नहीं उठाने दिया. इन दोनों बल्लेबाजों में लुईस ने अधिक आक्रामक तेवर अपनाये. उन्होंने क्रिस वोक्स पर छक्के से शुरूआत की और फिर युजवेंद्र चहल पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसी लेग स्पिनर के अगले ओवर में लगातार दो छक्के लगाये. एंडरसन (47 रन देकर दो विकेट) ने अगले ओवर में बायें हाथ के इस बल्लेबाज को विकेट के पीछे कैच कराया. लुईस ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाये. रोहित ने शुरू में लुईस का साथ दिया लेकिन इस बीच स्वयं भी कुछ आकर्षक शाट लगाये. वाशिंगटन सुंदर पर ‘काउ कार्नर’ में लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था. उमेश जब अपना दूसरा स्पैल करने के लिये आये तो रोहित ने उनकी पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. यह टी20 में उनका पचासवां पचासा है. रोहित ने उमेश के अगले ओवर में भी फाइन लेग पर छक्का जड़कर शुरूआत की. अपने पहले दो ओवरों में केवल आठ रन देने वाले उमेश ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिये. रोहित पारी के आखिरी ओवर में एंडरसन पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 90 रन के पार पहुंचे, लेकिन छक्के से शतक पूरा करने के प्रयास में उन्होंने लांग आन पर कैच थमा दिया. रोहित ने आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 52 गेंदों पर दस चौकों और पांच छक्कों की मदद से 94 रन बनाये. उन्होंने और लुईस (42 गेंदों पर 65 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 108 रन की साझेदारी करके मुंबई इंडियन्स को पहली दो गेंदों पर मिले झटकों से उबारकर छह विकेट पर 213 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई की यह शुरूआती तीन मैचों में हार के बाद पहली जीत है जिससे उसने खाता खोला. आरसीबी की यह चार मैचों में तीसरी हार है. इस बीच कृणाल पंड्या ने रन आउट होने से पहले 15 रन बनाये जबकि उनके भाई हार्दिक 17 रन बनाकर नाबाद रहे. हार्दिक ने वोक्स पर लगातार दो छक्के लगाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
Asian Para Games 2026 Day 5 Live: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
LIVE: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget