एक्सप्लोरर

जब एमएस धोनी को लगेगा वो खुद ले लेंगे संन्यास: माइकल हसी

जब एमएस धोनी को लगेगा वो खुद ले लेंगे संन्यास: माइकल हसी
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर माइकल हसी इन दिनों भारत में तमिल नाडू प्रीमियर लीग में कॉमेंट्री करते नज़र आ रहे हैं. हसी का आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खास नाता रहा है और उन्होंने इस टीम को बनाने में अपना अहम योगदान भी दिया है.  जितने करीब हसी, सीएसके के हैं, उतने ही करीब से उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी जाना है. टीएनपीएल में कॉंमेंट्री करते हुए हसी ने धोनी के 2019 विश्वकप खेलने के सवाल पर कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शर्तों पर ही संन्यास का फैसला लेने देना चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि वह अगला विश्व कप खेल सकते हैं, तो उनपर किसे शक है? धोनी के साथ चेन्नई की टीम के स्टार रहे हसी ने कहा, धोनी एक ईमानदार खिलाड़ी हैं और अगर वो खुद ये महसूस करेंगे कि वो विश्वकप में अपनी टीम के लिए योगदान नहीं दे सकते तो फिर वो खुद ही अलविदा कह देंगे.' हालांकि हसी ने टीम इंडिया के 36 वर्षीय पूर्व कप्तान को सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक बताया. धोनी के अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए हसी ने कहा, 'मैंने हमेशा विराट की कप्तानी की लुत्फ उठाया है. मुझे विराट और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में समानताएं दिखती हैं. विराट, रिकॉ पॉन्टिंग की शैली में ही कप्तानी करते हैं. कोहली भी पोटिंग की तरह ही हमेशा सफलता के भूखे नजर आते हैं.' इससे अलग हसी ने कहा कि 'विराट की कप्तानी में ये खास बात है कि वो धोनी को कॉपी या उनकी नकल करने की कोशिश नहीं करते, विराट के पास अपनी एक शैली है जिसके अनुरूप वो टीम को संभालते हैं.' माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट 6 हज़ार से अधिक, जबकि वनडे में उन्होंने 5 हज़ार से अधिक रन बनाए हैं. हसी चेन्नई की 2010 और 2011 की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget