एक्सप्लोरर

एमएस धोनी के अनुभव से मिलेगी 2019 विश्वकप जीतने में मदद: वीरेंदर सहवाग

अगले साल से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफल वनडे सीरीज़ के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज़ में भी अपना लोहा मनवाया है.

नई दिल्ली/सिगापुर: अगले साल से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफल वनडे सीरीज़ के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज़ में भी अपना लोहा मनवाया है. दिनेश कार्तिक के शानदार प्रदर्शन के बाद कुछ आवाज़ें ऐसी भी उठी कि अब वनडे टीम में धोनी के स्थान पर कार्तिक को आज़माने की ज़रूरत है. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग का मानना है कि विश्वकप 2019 में टीम में धोनी की मौजूदगी युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का कहना है कि अगले साल इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट को भारतीय टीम तभी जीत सकती है, अगर युवा खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में तैयार किया जाए. सहवाग ने कहा कि धोनी के प्रदर्शन और रणनीति की बदौलत भारत ने 2011 में विश्व कप का खिताब जीता था. सहवाग ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ 2003 में खेला था. ये सब मेरी मदद कर रहे थे." वीरू बोले, "वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धोनी जैसे अच्छे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 विश्व कप की तैयारी के लिए ट्रेन कर सकते हैं." साल 2011 में हुए विश्व कप में अपने अनुभव के बारे में सहवाग ने कहा, "इस टूर्नामेंट से दो साल पहले हमारी टीम की एक बैठक हुई थी, जहां हमने यह फैसला लिया था कि हम इस विश्व कप के हर मैच को नॉकआउट मैच की तरह देखेंगे. अगर हम हारे, तो हम विश्व कप से बाहर हो गए समझो. हमने इसके सभी मैच जीते और फाइनल में पहुंचे. इसी प्रकार हमने तैयारी की थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget