एक्सप्लोरर

धोनी खेलना चाहते थे IPL, पिछले 10 सालों में पहली बार इतने फोकस के साथ ट्रेनिंग करते देखा: चावला

टीम के फीजियो और साथी खिलाड़ियों ने खुलासा किया है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने धोनी को ट्रेनिंग में इतना फोकस के साथ नहीं देखा था. वो लगातार ट्रेनिंग कर रहे थे. लेकिन अंत में कोरोना के कारण ये सबकुछ मुमकिन नहीं हो पाया और उन्हें बीच में सबकुछ छोड़कर वापस रांची लौटना पड़ा.

नई दिल्ली: साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की उम्मीदें उस वक्त टूट गई जब धोनी रन आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. ये मैच न्यूजीलैंड के साथ था. इस बीच सभी फैंस को ये पता चल चुका था कि टीम इंडिया ये मैच अब हार चुकी है लेकिन इस बीच फैंस जिस बात से अनजान थे वो ये था कि धोनी अब शायद ही दोबारा मैदान पर नजर आएंगे. इस मैच के बाद आज तक धोनी टीम इंडिया में वापस नहीं आए.

आईपीएल की शुरूआत हुई और सभी टीमों ने ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया. इस बीच एमएस धोनी भी चेन्नई पहुंचे. फैंस को लगा अब वो दिन करीब है जब धोनी मैदान पर खेलेंगे. नेट्स सेशन के दौरान धोनी ने लंबे लंबे छक्के लगाने शुरू किए और इशारा कर दिया की पूर्व कप्तान की वापसी हो चुकी है. लेकिन कोरोना को शायद ये मंजूर नहीं था और सबकुछ इस बिमारी ने रद्द कर दिया. अंत में धोनी को चेन्नई को अलविदा कहना पड़ा और अपने शहर रांची लौटना पड़ा. इस बीच टीम के फीजियो ने कहा है कि धोनी को उन्होंने पहली बार इन 10 सालों में इतने फोकस के साथ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग करते देखा. वहीं टीम के स्पिनर खिलाड़ी पीयूष चावला ने भी धोनी की तारीफ की.

चावला ने टीम की वेबसाइट पर कहा, "माही भाई काफी केंद्रित होकर ट्रेनिंग करते नजर आए. काफी अच्छे नजर आ रहे थे वो. जब वो प्रैक्टिस में बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच खेलने जैसा जोश दिखा रहे थे. इसका असर बाकी के खिलाड़ियों पर भी नजर आ रहा था. " चेन्नई ने चावला को पिछले साल ही अपनी टीम के साथ जोड़ा था. चेन्नई सुपर किंग्स के एक अन्य लेग स्निर कर्ण शर्मा ने कहा कि कप्तान के उत्साह ने टीम के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का काम किया.

कर्ण ने कहा, " माही भाई हर दिन नेट्स पर दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते थे. वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे थे, उसे देखते हुए कोई नहीं कह सकता था कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं. वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा थी. " चेन्नई सुपर किंग्स के फीजियो टॉमी सिमसेक ने कहा, "मैंने 10 साल में पहली बार धोनी को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग करते हुए देखे. यह दिखलाता है कि क्रिकेट पर उनका ध्यान कितना है. "

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाजी कोच और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने धोनी को नैसर्गिक खिलाड़ी बताया और कहा कि वह सत्र के लिए तैयार दिख रहे थे.

बालाजी ने कहा, " धोनी बेहद फिट हैं. ऐसा नहीं लग रहा था कि वह खेल से बाहर रहे थे. वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे थे और टीम को समय दे रहे थे, उससे साफ था कि उनकी निगाहें नए सत्र पर टिकी हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं 13 छक्के लगाऊंगा', वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले ही बता दिया, फिर जो हुआ दुनिया रह गई हैरान
'मैं 13 छक्के लगाऊंगा', वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले ही बता दिया, फिर जो हुआ दुनिया रह गई हैरान
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
टी20 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू कराने वाला दूसरा देश बना भारत, जानें कौन है नंबर-1
टी20 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू कराने वाला दूसरा देश बना भारत, जानें कौन है नंबर-1
IND vs IRE 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू; वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
भारत ने जीता टॉस, टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू; वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

वीडियोज

PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
Embed widget