एक्सप्लोरर

वायुसेना में राफेल की एंट्री से धोनी हैं उत्साहित, बताया अपने फेवरेट फाइटर जेट का नाम

गुरुवार को राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के बेड़े में शामिल किया गया. इस खास अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट कर बधाई दी.

दुबई: विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के बेड़े में शामिल किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ‘आईएएफ पायलटों के हाथों में आकर इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी.’

ऐसा भी समय आता है जबकि प्रादेशिक सेना के इस लेफ्टिनेंट कर्नल के लिये क्रिकेट दोयम बन जाता है. वह सेना से जुड़ी किसी भी चीज से बेहद अपनत्व रखते हैं. धोनी ने पांच राफेल लड़ाकू विमानों के अंबाला वायु स्थल पर एक समारोह में औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना के 17 स्क्वाड्रन में शामिल किये जाने पर तुरंत ही खुशी व्यक्त की.

धोनी ने ट्वीट किया, ''युद्ध में स्वयं को साबित कर चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के शामिल होने के साथ ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट भी मिल गये हैं. हमारे पायलटों के हाथों ओर भारतीय वायुसेना के अलग अलग विमानों के बीच इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी.''

इन विमानों में भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली ने हिस्सा लिया. हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने 17 स्क्वाड्रन को शुभकामनाएं भी दी.

धोनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''गौरवशाली 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरोज) को शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी को उम्मीद है कि राफेल मिराज 2000 का सेवा रिकार्ड पीछे छोड़ने में सफल रहेगा लेकिन सुखोई 30 एमकेआई मेरा पसंदीदा विमान बना रहेगा.'' धोनी अभी दुबई में हैं और अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में लगे हैं.

बता दें कि भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा रहा है. आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. धोनी के फैन्स उन्हें एक बार फिर मैदान पर चौके छक्के लगाते हुए देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस वक्त सभी टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020: UAE में मैच फिक्सर्स से बचने के लिए खिलाड़ियों को ACU चीफ अजित सिंह देंगे ऑनलाइन क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget