एक्सप्लोरर

IPL 2020: UAE में मैच फिक्सर्स से बचने के लिए खिलाड़ियों को ACU चीफ अजित सिंह देंगे ऑनलाइन क्लास

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न 19 सितंबर से UAE में खेला जाएगा. इस सीज़न का पहला मैच CSK और MI के बीच खेला जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न यानी IPL 2020 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. UAE का मैच फिक्सिंग से पुराना नाता रहा है. ऐसे में खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान यहां मैच फिक्सर्स से सतर्क रहना होगा. खिलाड़ी यूएई में मैच फिक्सर्स से किस तरह बचें, इसके लिए बीसीसीआई एन्टी करप्शन यूनिट (ACU) के प्रमुख अजित सिंह खिलाड़ियों को ऑनलाइन क्लास देंगे.

ACU चीफ अजित सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि 3 दिनों में खिलाड़ियो के साथ ऑनलाइन क्लास शुरू करना है. एन्टी करप्शन यूनिट के अधिकारी दुबई पहुंच चुके हैं.

लगभग सभी जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़े सट्टा कारोबार और काला साम्राज्य अरब अमीरात से ही चलाता है. इसी कारण 90 के दशक में कुछ सालों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यहां खेलने तक से मना कर दिया था.

कोरोना काल के दौरान लाइव स्पोर्ट्स पूरी दुनिया मे लगभग बंद था. ऐसे में मैच फिक्सर्स को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है. दरअसल, लाइव मैच बंद तो जुआं बदं और जुआं बंद तो मैच फिक्सर्स का धंधा बंद. भले ही पिछले कुछ दिनों में खेल शुरू हो चुका है, लेकिन आईपीएल ही एक ऐसा इवेंट जिसमें खेल प्रेमीयों की इंटरेस्ट लेवल बहुत ज़्यादा बढञ जाता है. इसी कारण मैच फिक्सर्स के लिए ये पैसा कमाने का बड़ा मौका माना जाता है.

इस बार आईपीएल जुआरियों के साम्राज्य के अंदर हो रहा है. इसीलिए बीसीसीआई ज्यादा सतर्क है. बोर्ड के एन्टी करप्शन यूनिट के 8 सदस्यों की टीम दुबई पहुंच चुकी है. फिलहाल वे कंपल्सरी क्वारंटाइन में हैं.

राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी और बीसीसीएआई के एन्टी करप्शन यूनिट के प्रमुख अजित सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा है, "अगले 3 दिनों में हम खिलाड़ियो से बातचीत शुरू कर सकते हैं. ऑनलाइन क्लास ही लिया जाएगा."

बीसीसीआई के एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि खिलाड़ियों को यूएई में लगभग 2 महीने रहना है. बायो बबल में रहते वक़्त सोशल मीडिया में खिलाड़ी किसी से भी बातचीत कर सकते हैं. खिलाड़ियो को गलत रास्ते मे लेने के लिए बुकी और मैच फिक्सर्स अलग अलग तरीके अपनाते हैं. एन्टी करप्शन यूनिट के ऑफिसर्स 8 टीमों के खिलाड़ियो से अलग अलग बात करेंगे और उनको बताएंगे कैसे जुआरियों से बचना है.

इस बार बीसीसीआई को मैच फिक्सर्स से भी बचना है. क्योंकि जहां से काला साम्राज्य चलता है, इस बार वहीं आईपीएल हो रहा है. इसी कारण इस साल बीसीसीआई के एन्टी करप्शन यूनिट की भूमिका अहम होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget