एक्सप्लोरर

SAvAUS: मोर्ने मोर्कल के कमाल से बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया

डीन एल्गर के शानदार शतक के बाद मोर्ने मोर्कल की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है.

नई दिल्ली/केपटाउन: डीन एल्गर के शानदार शतक के बाद मोर्ने मोर्कल की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है. एल्गर के दम पर मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए और फिर अपने गेंदबाजों के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 245 रनों पर ही गिरा दिए. खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया. स्टम्प्स तक टिम पेन 33 और जोश हेजलवुड एक रन बनाकर खेल रहे हैं. दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 266 रनों से करने वाली मेजबान टीम अपने खाते में 45 रन जोड़ने में सफल रही. एल्गर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 284 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया. कागिसो रबाडा (22) के रुप में मेजबान टीम ने अपना नौवां विकेट 307 के कुल स्कोर खोया. मोर्केल को आउट कर नाथन लियोन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेट दिया. आस्ट्रेलिया के तरफ से पैट कमिंस ने चार विकेट लिए. लियोन और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लिए दिन के स्टार रहे मोर्ने मोर्कल. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे करने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में फंसा दिया. मोर्कल ने बीते दिन उस्मान ख्वाज़ा, कप्तान स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श और नेथन लायन को आउट कर मेहमान टीम की कमर ही तोड़ दी. शॉन मार्श के विकेट लेने के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज हैं. उनसे पहले एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक, मखाया नतिनि और डेल स्टेन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं. अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया को वार्नर ने तेज शुरुआत दी और महज 14 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए. वह हालांकि ज्यादा देर टिक नहीं सके और 43 के कुल स्कोर रबाडा का शिकार बने. उस्मान ख्वाजा (5) और कप्तान स्टीव स्मिथ (5) भी जल्दी पवेलियन लौट लिए. हालांकि कैमरून बैनक्रॉफ्ट (77) एक छोर संभाले हुए थे. शॉन मार्श (26) ने उनका कुछ देर साथ दिया लेकिन मोर्केल ने शॉन को पवेलियन भेज दिया. यहां से मेहमान टीम लगातार विकेट खोने लगी. उसने 175 के कुल स्कोर पर अपने आठ विकेट खो दिए थे. इस समय पेन और लियोन (47) ने नौवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. मोर्केल ने लियोन को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और उन्हें एल्गर के हाथों कैच कराया. मोर्केल ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज हैं. उनसे पहले एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक, मखाया नतिनि और डेल स्टेन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget