एक्सप्लोरर

Anand Mahindra ने Mohammed Siraj को गिफ्ट की Thar SUV, क्रिकेटर ने कही ये बात

सिराज ने ट्विटर के जरिए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया है और साथ में तस्वीर शेयर की है. सिराज से पहले शार्दुल ठाकुर और नटराजन को भी यह उपहार मिल चुका है.

ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक और बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को थार-एसयूवी गाड़ी उपहार देने का वादा किया था. अब बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा कर दिया और सिराज को गाड़ी गिफ्ट कर दी है.

दरअसल, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शानदार प्रदर्शन करने वाले छह युवा भारतीय क्रिकेटर को Thar-एसयूवी देने का वादा किया था, जिसे वह बारी-बारी पूरा कर रहे हैं. सिराज ने ट्विटर के जरिए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया है और साथ में तस्वीर शेयर की है. सिराज से पहले शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन को भी यह उपहार मिल चुका है.

सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शानदार गेंदबाजी की और सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की. सिराज के अलावा आनंद महिंद्रा ने शुभमन गिल, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को एसयूवी गिफ्ट करने का वादा किया था. सभी युवाओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

आनंद महिंद्रा के लिए मोहम्मद सिराज का संदेश मोहम्मद सिराज ने हाल ही में अपनी थार एसयूवी प्राप्त की और गिफ्ट के लिए आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया. सिराज आईपीएल 2021 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस वक्त सच में मेरे पास शब्द नहीं हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है जो मैं कह सकता हूं या करूंगा जो पर्याप्त रूप से व्यक्त करेगा कि मैं आपके सुंदर उपहार के बारे में कैसा महसूस कर रहा हूं. अभी के लिए मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि एक बड़ा सा धन्यवाद आनंद महिंद्रा सर. दुर्भाग्य से मैं उपलब्ध नहीं था इसलिए यह मेरी मां और मेरे बड़े भाई को मिला.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget