एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनजहां ने उन पर लगाए दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बनाने के आरोप

अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी बने मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन को उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीनज़हां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी बने मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन को उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीनज़हां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए हैं.

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने फिर से हलचल मचा दी. शमी की पत्नी हसीनज़हां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्तें रखने के आरोप लगाए हैं. शमी की पत्नी ने सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे की बीच इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किए हैं. जिनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक कर दिया है.

हसीनज़हां ने किए क्या-क्या खुलासे? इन सभी मैसेज़ेज में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातें भी हैं. हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं होती दिख रही है. लेकिन उनकी पत्नी ने एबीपी के सहयोगी चैनल आनंदा के रिपोर्टर राजर्षी दत्ता गुप्ता से बात की और साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है और शमी फिलहाल धर्मशाला में है.

इसके साथ ही उन्होंने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है.

वहीं फेसबुक पोस्ट पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के बारे में हसीनजहां ने कहा कि शमी बहुत सी महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत करता है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें शमी का फोन मिला तो वो लॉक्ड था. लेकिन डिफरेन्ट पेटर्न का इस्तेमाल करने पर फोन एक पैटर्न से खुल गया. इस तहर से हसीनजहां को इस पूरे मामले के बारे में पता चला और वो शमी की सभी कॉल डिटेल्स और स्क्रीनशॉट्स हासिल कर पाईं. साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही शमी को अपना फोन गायब हुआ मिला तो वो बुरी तरह से भड़क उठे.

हसीनजहां ने कहा कि अब उनपर ये भी दबाव बनाया जा रहा है कि वो इन सभी पोस्ट्स को अपने फेसबुक वॉल से हटा दें.

हसीनजहां की जु़बानी '8 जनवरी' की कहानी? हसीनजहां ने कहा, 'यूपी में मेरे साथ मारपीट की जाती थी. मानसिक और शारीरिक तौर पर मुझे प्रताड़ित किया जाता था. मोहम्मद शमी का पूरा परिवार मुझे हर वक्त गाली देता था. सुबह सूरज उगने से लेकर रात होने तक पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता था. रात में 2-3 बजे तक यह सिलसिला चलता था.'

इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्होंने जाधवपुर थाने में हिंसा की जानकारी दी थी. हालांकि तब हसीनजहां ये नहीं चाहती थी कि परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई हो. शायद शमी का परिवार मेरी हत्या भी कर देता और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की थी.

हसीनजहां ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन 8 जनवरी को उनके साथ यूपी में घरेलू हिंसा हुई. इसके बाद वो कोलकाता आईं तो उन्होंने लोकल थाने में यह जानकारी दी थी. हालांकि अब हसीनजहां कानूनी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही हैं.

इस पोस्ट और मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनज़हां के बयान से साफ ज़ाहिर होता है कि शमी व हसीनज़हां के बीच मनमुटाव है. लोगों ने इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी किए. लोगों ने यहां तक कहा है कि क्रिकेटर का पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है. बता दें कि पूर्व में भी मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रह चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget