एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी ने अपने बुरे दिन याद करते हुए कहा- तीन बार खुदकुशी करने की सोच चुका हूं

मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर अपने तनाव भरे दिनों की कुछ यादें शेयर की हैं. उन्होंने कहा, दुख से उबरने में परिवार ने उनका पूरा साथ दिया.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि जब वह 2015 वर्ल्ड कप के बाद चोट से वापसी कर रहे थे तब उन्होंने तीन बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा था. शमी ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के साथ बात करते हुए बताया कि 2015 वर्ल्ड कप के बाद अपनी चोट से वापसी करते हुए और निजी जीवन की पेरशानियों के बीच उन्हें अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था. शमी ने कहा, "मैं 2015 वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया था. इसके बाद मुझे 18 महीने लगे टीम में वापसी करने में और वह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौरा था." उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि रिहैब कितना मुश्किल होता है और उसके बाद पारिवारिक समस्याएं. ये सब चल रहा था और इसी बीच आईपीएल से 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था. मीडिया में काफी कुछ चल रहा था मेरे निजी मुद्दों को लेकर भी." शमी ने अपनी वापसी के पीछे परिवार द्वारा मिले समर्थन को वजह बताया है. "घरवालों का साथ नहीं मिलता, तो क्रिकेट छोड़ देता" शमी ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर मुझे मेरे परिवार का साथ नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैंने तीन बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा था. मेरे परिवार में से किसी को मेरे पर नजर रखने के लिए मेरे पास बैठना होता था. मेरा घर 24वें माले पर था और उन्हें लगता था कि मैं कहीं अपार्टमेंट से कूद न जाऊं." उन्होंने कहा, "लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ था और इससे बड़ी ताकत कुछ नहीं हो सकती. वे लोग मुझसे कह रहे थे कि हर समस्या का समाधान होता है और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो. जिस चीज में तुम अच्छे हो उसमें खो जाओ. इसलिए मैंने सबकुछ खो दिया. मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा था. मैं रनिंग एक्सरसाइज कर रहा था. मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा था. मैं दबाव में था." उन्होंने कहा, "अभ्यास के समय में मैं दुखी हो जाता था और मेरा परिवार मुझसे कहता था कि फोकस रहो. मेरा भाई मेरे साथ था. मेरे कुछ दोस्त मेरे साथ थे और मैं यह बात कभी नहीं भूल सकता और अगर वह लोग नहीं होते तो मैं कुछ भयानक कर जाता." ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने बनाया था ये खास रिकॉर्ड, फिर भी उन्हें है इस बात का मलाल ऑटोग्राफ, सेल्फी या जर्सी नहीं, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से फैन ने की अजीब मांग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
भारत में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, इस दिन PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'ऐतिहासिक' एलान
भारत में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, इस दिन PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'ऐतिहासिक' एलान
‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी
‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget