एक्सप्लोरर

ऑटोग्राफ, सेल्फी या जर्सी नहीं, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से फैन ने की अजीब मांग

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने एक फैन के मैसेज की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की जिसमें वो फैन उनसे नेटफ्लिक्स अकाउंट की आईडी और पासवर्ड मांग रहा था.

आमतौर पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ, सेल्फी या जर्सी की मांगते रहते हैं. सोशल मीडिया के दौर में ये तो किसी पोस्ट पर फेवरिट खिलाड़ी से एक जवाब की इच्छा भी फैंस रखते हैं, लेकिन कोरोनावायरस के इस दौर में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के सामने एक फैन ने कुछ अलग ही मांग रख दी, जिससे खुद कप्तान हैरान हो गए.

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण कोई भी स्पोर्ट नहीं खेला जा रहा है. लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. भारत में भी स्थिति अलग नहीं है और केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है. ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी वक्त बिता रहे हैं, जिसके कारण उनके फैंस को उनसे जुड़ने का मौका मिल रहा है. हालांकि भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के एक फैन के अजीबो-गरीब कर दी, जिसके बारे में छेत्री ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की.

छेत्री ने इसके साथ लिखा, “जर्सी नहीं, फोटो पर ऑटोग्राफ नहीं, पोस्ट पर रिप्लाय नहीं, पड़ोसी के बेटे के कुत्ते को विश करते हुए वीडियो भी नहीं. ये शख्स ऐसा है, जिनकी प्राथमिकता बिल्कुल साफ है और उसको देखते हुए मैं इस मांग पर विचार करने पर मजबूर हूं.” दरअसल, एक फैन ने छेत्री के अकाउंट पर डाइरेक्ट मैसेज के जरिए उनसे नेटफ्लिक्स का पासवर्ड मांग दिया. फैन ने लिखा, “छेत्री भाई, मुझे नेटफ्लिक्स की यूजर आईडी और पासवर्ड दे दीजिए. लॉकडाउन के बाद पासवर्ड बदल लेना.”

लॉकडाउन के कारण देशभर में थियेटर बंद हैं और इन दिनों नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे ऑनलाइन कंटेंट प्लेफॉर्म पर लोग ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. ऐसे में इस फैन की मांग से ट्विटर यूजर भी काफी प्रभावित हुए और कहा कि ऐसे मौके पर ये सबसे अच्छी मांग है.

भारत के सबसे सफल फुटबॉलर और करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री भी फिलहाल बाकी खिलाड़ियों की तरह घर पर ही अपना वक्त बिता रहे हैं. हालांकि छेत्री लगातार अपनी फिटनेस पर काम करते रहते हैं और उससे जुड़े वीडियो अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हैं.

ये भी पढ़ें

क्रिकेट न खेल पाने के कारण बेचैन रोहित, बताया किस चीज का है सबसे ज्यादा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget