एक्सप्लोरर
संन्यास से पहले भारत के खिलाफ कप्तानी करना चाहते हैं मिस्बाह
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 26 Sep 2016 12:02 PM (IST)
1/6

मिस्बाह चाहते हैं कि वो भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम नेतृत्व करे मिस्बाह 2010 ने पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान हैं, मगर भारत के खिलाफ अब तक एक भी टेस्ट में कप्तानी नहीं की है.
2/6

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की इच्छा प्रकट की है.
3/6

मिस्बाह ने कहा एक खिलाड़ी होने के नाते मैं भारत के खिलाफ खेलना पसंद करूंगा. मैं उनके खिलाफ अपनी टीम की अगुवाई करना चाहता हूं, लेकिन जब तक राजनीति को क्रिकेट से दूर नहीं रखा जाता है तब तक संबंधों की बहाली नहीं हो सकती है.
4/6

आपको बता दे कि इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कह दिया था कि मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट का कोई सवाल ही नहीं उठता. हालांकि कई दिग्गजों का कहना है कि भारत ने ही पिछले 9 सालों में दोनों देशों की बीच क्रिकेट को लेकर आपत्ति जताई है.
5/6

उरी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है. ऐसे में राजनीति और कूटनीति के इतर भी, भारत किसी भी स्तर पर पाकिस्तान से समझौता करने को तैयार नहीं है.
6/6

पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें भारत के कप्तान अनिल कुंबले थे तो पाकिस्तान की कमान शोएब मलिक के हाथों में थी. इस सीरीज़ में भारत ने पाकिस्तानी टीम को तीन मैचों की टेस्ट में 1-0 से हराया था.
Published at : 26 Sep 2016 12:02 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
स्पोर्ट्स
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
स्पोर्ट्स
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका
स्पोर्ट्स
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर





















