एक्सप्लोरर

Milkha Singh Health Update: लगातार बेहतर हो रही है मिल्खा सिंह की तबीयत, हॉस्पिटल ने जारी किया अपडेट

मिल्खा सिंह की तबीयत पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही खराब चल रही है. कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी मिल्खा सिंह को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा.

'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह को लेकर बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. मिल्खा सिंह जिनका कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है, उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. मिल्खा सिंह चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट हैं. पीजीआई अस्पताल ने मिल्खा सिंह का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जारी किया है. 

डॉक्टर्स का कहना है कि मिल्खा सिंह की हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है. पीजीआई अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा, "आज तक के मेडिकल पैरामीटर को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मिल्खा सिंह जो तीन जून से कोरोना के कारण आईसीयू में भर्ती हैं उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है."

पीजीआई के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सीनियर डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं. अशोक कुमार ने कहा, ''मिल्खा सिंह को सांस में तकलीफ होने के चलते दोबारा भर्ती करवाया गया था और उनकी तबीयत में लगातार सुधार हुआ है.''

मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल हुआ था डाउन

इससे पहले, 91 वर्षीय मिल्खा को कोरोना संक्रमित होने के बाद मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले सप्ताह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन ऑक्सीजन स्तर में कमी की शिकायत के बाद उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया. कोरोना से जंग लड़ रहीं उनकी पत्नी निर्मला कौर भी मोहाली के अस्पताल में भर्ती हैं.

इससे पहले शनिवार को मिल्खा सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया था. मिल्खा सिंह के बारे में फैलाई गई अफवाहों से उनका परिवार बेहद दुखी हुआ था. मिल्खा सिंह के परिवार ने सामने आकर बताया था कि मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. इसके अळावा मिल्खा सिंह के परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी.

पीएम मोदी ने भी पिछले हफ्ते मिल्खा सिंह का हेल्थ अपडेट लिया था. पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि मिल्खा सिंह जल्द से जल्द ठीक होकर टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को विदा करेंगे.

इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं, नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर एक और खिलाड़ी पर जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ABP EXCLUSIVE: 'दबदबा है, दबदबा रहेगा...', भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले पूर्व हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह
'दबदबा है, दबदबा रहेगा', भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले पूर्व हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget