एक्सप्लोरर

Birthday Special: 5 साल से थमी हुई है 'रफ्तार के बेताज बादशाह' की रफ्तार

1969 में जन्मे शूमाकर ने साल 1991 में जॉर्डन से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर शूमाकर ने 1994 और 1995 में लगातार दो साल वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की.

कभी अपनी रफ्तार से सबको दीवाना बनाने वाले 7 बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर आज 50 साल के हो गए हैं. रफ्तार को अपने इशारों पर नचाने वाले शूमाकर की खुद रफ्तार पिछले 5 साल से थमी हुई है. हालांकि 50वें जन्मदिन पर शूमाकर के परिवार ने फैंस को जानकारी दी है कि उनका अच्छे से ख़याल रखा जा रहा है.

यूं तो शूमाकर ने 2012 में ही रेसिंग को अलविदा कह दिया था. लेकिन 5 साल पहले 2013 में स्विट्ज़रलैंड में स्कीइंग के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे की वजह से शूमाकर कोमा में चले गए और कभी सामने नहीं आए पाए. तब से लेकर अब तक शूमाकर की हेल्थ के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं पाई. हालांकि कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि वह कोमा से बाहर आ चुके हैं, पर इस पर भी उनके परिवार की ओर से कुछ नहीं बताया गया.

जर्मनी में पैदा हुए शूमाकर का इलाज इस वक्त स्विट्जरलैंड में उनके घर में चल रहा है. 50वें बर्थडे के मौके पर उनके परिवार का कहना है, 'आप चिंता मत कीजिए शूमाकर को ठीक करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. इस बात को भी समझें कि शूमाकर की हेल्थ के बारे में प्राइवेसी रखना बेहद जरूरी है.'

1969 में जन्मे शूमाकर ने साल 1991 में जॉर्डन से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर शूमाकर ने 1994 और 1995 में लगातार दो साल वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद शूमाकर की कामयाबी का सिलसिला थोड़ा थमा, पर फिर उन्होंने 2000 से 2005 तक लगातार 5 बार वर्ल्ड चैपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

इसके बाद शूमाकर ने 2006 में सन्यास का एलान करके सबको चौंका दिया. लेकिन रफ्तार से ज्यादा समय तक वह दूरी बना नहीं पाए और 2010 में दोबारा से तीन सीजन के लिए वापसी की और आखिरकार 2012 में फिर से सन्यास ले लिया.

रिकॉर्ड के बेताज बादशाह हैं शूमाकर

  • सात बार शूमाकर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है.
  • शूमाकर ने 306 बार रेस के लिए क्वालिफाई किया और 91 बार जीतने में कामयाब रहे. वह F1 रेसिंग के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रेस जीतने वाले शख्स हैं.
  • 68 बार शूमाकर पोल पोजिशन यानि कि टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब हुए.
  • शूमाकर ने 1992 से 2006 के बीच लगातार 15 सीजन ग्रैंड प्रिक्स में जीत हासिल की. जिनमें से 8 बार उन्होंने फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स में कामयाबी मिली और 7 बार कनाडा ग्रैंड प्रिक्स में.
  • 2002 में शूमाकर ने 17 रेस में हिस्सा लिया और हर बार टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब हुए.
  • 43 साल की उम्र में शूमाकर ने आखिरी बार ब्राजील ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget