एक्सप्लोरर

MI vs DC, Final: दिल्ली ने मुंबई को दिया 157 रनों का लक्ष्य, अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदो में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं ऋषभ पंत ने 38 गेंदो में ताबड़तोड़ 56 रन बनाए.

MI vs DC, Final: आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद मुंबई इंडियंस को 157 रनों का लक्ष्य दिया है. दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए. वहीं मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे भी दो रन बनाकर चलते बने. वहीं इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिखऱ धवन भी 12 गेंदो में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जंयत यादव ने बोल्ड आउट किया.

सिर्फ 22 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदो में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं ऋषभ पंत ने 38 गेंदो में ताबड़तोड़ 56 रन बनाए. अय्यर ने जहां छह चौके और दो छक्के लगाए. वहीं पंत ने चार चौके और दो छक्के जड़े.

हालांकि, पंत के आउट होते ही दिल्ली की पारी एक बार फिर थम गई और 15 ओवर में 118 रन बनाने वाले दिल्ली 20 ओवरों में सिर्फ 156 रन ही बना सकी. इस दौरान शिमरन हेटमायर 05, अक्षर पटेल 09 और कगीसो रबाडा शून्य पर पवेलियन लौटे.

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल को दो और जयंत यादव को एक सफलता मिली. वहीं जसप्रीत बुमराह इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स
Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा
शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget