एक्सप्लोरर

MI vs DC: छठी बार फाइनल में पहुंचने से खुश हैं कप्तान रोहित शर्मा, मैच के बाद दिया ये बड़ा बयान

आईपीएल के इतिहास में छठी बार फाइनल में पहुंचने से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी टीम का अभी तक का इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन था.

MI vs DC: आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. आईपीएल के इतिहास में छठी बार फाइनल में पहुंचने से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हैं. मैच के बाद रोहित ने कहा कि यह उनकी टीम का अभी तक का इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन था.

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने इस मैच में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे. इसके जवाब में शून्य पर तीन विकेट खोने वाली दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी.

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारी टीम का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हम जिस सोच के साथ मैदान पर आए वो शानदार था. पहला विकेट दूसरे ओवर में खोने के बाद क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, हमने जिस तरह से अंत किया और फिर बेहतरीन गेंदबाजी."

रोहित ने आगे कहा कि उनकी टीम अलग है क्योंकि वह अपने दिमाग में कोई लक्ष्य लेकर नहीं चलते हैं. उन्होंने कहा, "हमारे दिमाग में कोई लक्ष्य नहीं था, क्योंकि हम अलग टीम हैं और हम अलग खेलना चाहते हैं. हम कंडीशंस के हिसाब से खेलना चाहते हैं."

रोहित इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव और इशान किशन के अर्धशतकों और क्विंटन डी कॉक और हार्दिक पांड्या की अहम पारियों के दम पर टीम ने मजबूत स्कोर हासिल किया.

इस बारे में रोहित ने कहा, "हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे. दूसरे ओवर में मेरा विकेट खोना अच्छा नहीं था, लेकिन फिर डिकॉक और सूर्यकुमार ने हमारी तरफ मैच को मोड़ दिया. इशान शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए हम उन्हें पॉजिटिव ही रखना चाहते हैं. इसलिए टाइम आउट में उनको साफ संकेत दे दिया गया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत के 6 विकेट गिरे
LIVE: ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत के 6 विकेट गिरे
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget