एक्सप्लोरर

Men's Hockey World Cup: स्पेन की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका, न्यूजीलैंड से मैच ड्रा

ड्रॉ हुए इस मैच के कारण स्पेन की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. वहीं न्यूजीलैंड की उम्मीदें अब भी बरकरार है.

Men's Hockey World Cup: आखिरी 15 मिनटों में किए गए दो गोल के दम पर न्यूजीलैंड ने ओडिशा हॉकी विश्व कप में खेले गए ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में स्पेन को बराबरी पर रोका. कलिंगा स्टेडियम में खेला गया मैच वर्ल्ड नम्बर-9 न्यूजीलैंड और स्पेन के बीच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ और इसके साथ न्यूजीलैंड ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को और भी पक्का कर लिया है.

एल्बर्ट बेल्त्रान मीर ने स्पेन की उम्मीदों को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले हाफ में गोल कर टीम का खाता खोला. उन्होंने नौंवे मिनट में गोल किया. इसके बाद स्पेन ने पहले क्वार्टर में न्यूजीलैंड को गोल करने का मौका नहीं दिया और अपनी बढ़त को बनाए रखा.

स्पेन को क्वार्टर फाइनल में स्थान हासिल करने के लिए अधिक अंतर से जीतने की जरूरत थी और इस क्रम में आगे बढ़ते हुए उसने दूसरे क्वार्टर में भी अच्छा प्रदर्शन कर दूसरा गोल दागा. टीम के लिए ये गोल अल्वारो इग्लेसियास ने 27वें मिनट में किया. इसके साथ ही पहले हाफ का समापन हुआ और वर्ल्ड नम्बर-8 स्पेन ने अपनी बढत बरकरार रखी.

तीसरे क्वार्टर में इसके बाद, स्पेन ने मजबूत डिफेंस से न्यूजीलैंड को किसी भी तरह गोल करने का मौका नहीं दिया और न ही गोल पोस्ट के करीब पहुंचने दिया. न्यूजीलैंड को आखिरकार चौथे क्वार्टर में मौका मिला और उसने हेडन फिलिप्स की ओर से किए गए गोल से अपना खाता खोला. अब उसकी कोशिश इस मैच को बराबर करने की थी ताकि वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को मजबूत कर सके और यह मौका उसे जल्द ही मिल गया.

न्यूजीलैंड ने 56वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर के अवसर पर केन रसेल की ओर से किए गए गोल के दम पर स्पेन के खिलाफ स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया और इसी के साथ ड्रॉ पर यह मैच समाप्त हो गया. ड्रॉ हुए इस मैच के कारण स्पेन की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget