एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप का रोमांच आज से शुरू, स्पेन से भिड़ेगी भारतीय टीम; जानें हेड टू हेड आंकड़े

Men's Hockey World Cup: पुरुषों का हॉकी वर्ल्ड कप आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे.

India vs Spain Hockey Match: 15वें हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) का रोमांच आज (13 जनवरी) से शुरू हो रहा है. दोपहर 1 बजे अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ होगा. आज भारतीय टीम भी स्पेन से भिड़ेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. टोक्यो ओलंपिक 2020 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रनर-अप भारतीय टीम का पलड़ा इस मैच में साफ तौर पर भारी रहेगा.

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में ही हो रहा है. ओडिशा के दो शहर (भुवनेश्वर और राउरकेला) इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. सभी 44 मुकाबले इन दो शहरों में ही खेले जाएंगे. बता दें कि इस वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. चार पूल बनाए गए हैं और हर पूल में चार-चार टीमें हैं. हर पूल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिलेगी, जबकि पूल में दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें क्रॉस ओवर मुकाबले के जरिए अंतिम-आठ में जगह बना सकेंगी. 

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पूल-डी में है. यहां उसके साथ स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स की टीमें हैं. भारतीय टीम के लिए यह आसान पूल नजर आ रहा है. यहां टीम इंडिया टॉप पर रहकर सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकती है. भारतीय हॉकी टीम अपने पूल की अन्य टीमों के मुकाबले मजबूत है.

स्पेन से होगी भारत की पहली भिड़ंत
स्पेन की टीम में युवाओं की भरमार है. वह इस टूर्नामेंट की सबसे युवा टीमों में से एक है. इधर, भारतीय टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. भारतीय टीम को मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के अनुभव का फायदा मिलेगा. टीम इंडिया को सबसे ज्यादा फायदा घरेलू मैदान और स्टेडियम में भारतीय फैंस की मौजूदगी से होगा. दोनों टीमें राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में टकराएंगी.

भारत और स्पेन के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले हैं गैं. इनमें 6 मुकाबले ड्रा हुए हैं, बाकी 24 में से 13 भारत ने जीते हैं और 11 स्पेन के हिस्से आए हैं. पिछले पांच में से दोनों टीमें 2-2 मुकाबले जीती हैं. दोनों टीमें आखिरी बार 6 नवंबर 2022 को FIH प्रो हॉकी लीग में टकराई थी, यहां मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था.

यह भी पढ़ें...

Men's Hockey WC 2023: रंगारंग रही ओपनिंग सेरेमनी, तस्वीरों में देखें किन-किन कलाकारों ने दी परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget