एक्सप्लोरर

वानखेड़े स्टेडियम में जहां लैंड हुआ था धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स, वहीं मिल सकती है परमानेंट सीट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसी स्थान पर धोनी को परमानेंट सीट दी जा सकती है जहां उनका सिक्स लैंड हुआ था.

दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का एलान कर लिया. धोनी ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. इसके बाद से ही उनके फैंस भावुक हो गए. फैंस ने 2011 वर्ल्ड कप मैच के फाइनल में धोनी द्वारा मारे गए विनिंग सिक्स के वीडियो को जमकर वायरल किया. अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसी स्थान पर धोनी को परमानेंट सीट दी जा सकती है जहां उनका सिक्स लैंड हुआ था.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) एपेक्स काउंसिल के सदस्य अजिंक्य नाइक ने सोमवार को प्रस्ताव के साथ एमसीए को एक पत्र लिखा. पत्र में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए कृतज्ञता और ट्रिब्यूट के रूप में एमसीए उनके नाम पर एक स्थायी सीट समर्पित कर सकता है, जहां उनका प्रसिद्ध विश्व कप विजेता सिक्स लैंड हुआ था. नाइक ने कहा कि हम जगह को ढूढ़ लेंगे जहां बॉल लैंड हुई थी.

यह पहली बार है जब भारत में किसी खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम में एक स्पेसिफिक सीट के लिए एक प्रस्ताव दिया गया है, न कि पूरे स्टैंड के लिए.

तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं धोनी

बता दें कि धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. धोनी ने 2007 में टी 20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. 39 साल के धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से एक भी मैच नहीं खेला था.

धोनी 2006 से 2010 के बीच 656 दिन तक आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज रहे. उन्हें 2008 और 2009 में आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया था.

यह भी पढ़ें- 

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लेग स्पिनर आदिल रशीद की वापसी चाहते हैं शेन वॉर्न

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने 'दारू बदनाम' पर किया धांसू डांस, खूब देखा जा रहा है Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget