एक्सप्लोरर

WATCH: मैदान पर एबी डीविलियर्स के रन-आउट पर लायन-वॉर्नर की हो रही आलोचना

शायद ही मैदान पर इतनी गर्मी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खत्म हुई सीरीज़ में फैंस को दिखी. जितनी ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में ही देखने को मिल गई है.

नई दिल्ली/डरबन: शायद ही मैदान पर इतनी गर्मी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खत्म हुई सीरीज़ में फैंस को दिखी. जितनी ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में ही देखने को मिल गई है. मैदान पर अपने कड़े रूख के लिए जाने, जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर और ऑफ स्पिनर नेथन लायन पर उनके व्यवहार के लिए कार्रवाई की जा सकती है. डरबन टेस्ट के चौथे दिन दजब 419 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम 39 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर खेल रही थी. तब ही मार्कराम ने आफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद स्क्वायर लेग पर खेली लेकिन वह डीविलियर्स के कहने पर भी रन के लिये नहीं दौड़े। डिविलियर्स को वापस लौटना पड़ा लेकिन जब तक वह क्रीज पर पहुंचते डेविड वार्नर का थ्रो लियोन के पास पहुंच गया था और डीविलियर्स आउट हो गए. लेकिन असली मामला यहीं से शुरू हुआ, जब नेथन लायन ने विकेट की खुशी में झूमते हुए गेंद को ज़मीन पर गिरे पड़े डीविलियर्स की तरफ फेंक दिया. इस घटना से फैंस काफी निराश हुए. लेकिन इतना ही नहीं इसके बाद डेविड वॉर्नर ने भी बेहद आक्रामक अंदाज़ में डीविलियर्स के विकेट का जश्न मनाया और कुछ शब्द भी कहे. इसके बाद उन्होंने मैदान पर ऐडन मार्कराम के साथ भी बहस की और ये बहस क्विंटन डी कॉक तक पहुंच गई. जिसके बाद इस घटना की चिंगारी सोशल मीडिया पर भी फैल गई और लोगों ने डेविड वॉर्नर के बर्ताव के खिलाफ जमकर ट्वीट किए. इसके बाद भी चौथे दिन ड्रेसिंग रूम में जाते हुए वॉर्नर और डीकॉक के बीच तल्खी देखी गई. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. इस पूरे मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच का आदेश दे दिया है. हालांकि इस पूरे मामले को बढ़ता देख मैच रेफरी जेफ क्रो जांच कर सकते. आईसीसी के नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी किसी बल्लेबाज़ के आउट होने पर भाषा, ऐक्शन या इशारों के जरिए उसे भड़का नहीं सकता.' हालांकि इस पूरी घटना के बढ़ने के बाद दिन का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए शतकधारी ऐडन मार्कराम ने इसे साधारण बताते हुए कहा, 'जब आप ऑस्ट्रेलियंस के खिलाफ खेलते हो तो ये साधारण है, मुझे इसका बुरा नहीं लगा.' हालांकि इसके साथ ही मार्करान ने ये भी कहा कि वॉर्नर ने कोई सीमा नहीं लांघी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर टिम पेन ने कहा मैदान पर बहुत ज्यादा आक्रामकता नहीं थी, हालांकि पेन ने कहा कि उन्होंने एडेन से कहा था कि 'उन्होंने विश्व के बेस्ट प्लेयर को रन-आउट करवा दिया, अब उनकी टीम कैसे जीतेगी.' इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से महज़ 1 विकेट दूर है. जबकि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रनों की दरकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, बनेंगे शतकों के नए बादशाह
आज ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, बनेंगे शतकों के नए बादशाह
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget