एक्सप्लोरर

INDvsAUS, 2nd Test: दूसरे दिन के स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 237/6, मिली 48 रनों की बढ़त

LIVE | INDvsAUS | 1st Test | PUNE |

पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

दिन 2:

ऑस्ट्रेलिया की पारी:

तीसरा सेशन:

# : दूसरे दिन के स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 237/6, मिली 48 रनों की बढ़त WICKET:  ने टीम इंडिया को दिलाई छठी सफलता, शॉन मार्श 66 रन बनाकर हुए आउट. - 220/6 # ऑस्ट्रेलियाई टीम के 200 रन  हुए पूरे. शॉन मार्श 56* मैथ्यू वेड 13* . #AUS 200/5. # भारत के पहली पारी के स्कोर को पार कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली बढ़त. # 91वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बराबर किया भारत से स्कोर. #AUS 189/5. # शॉन मार्श ने पूरा किया छठा टेस्ट अर्धशतक. # उमेश यादव की बेहतरीन गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होने से बचे शॉन मार्श, फील्ड अंपायर ने दिया आउट, थर्ड अंपायर ने डीआरएस में दिया नॉटआउट. # शॉन मार्श के साथ मैथ्यू वेड उतरे बल्लेबाज़ी करने. # मैदान पर फिर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

TEA:

दूसरे सेशन में टीम इंडिया की दबाव भरी गेंदबाज़ी, बेहतरीन फील्डिंग और टी कॉल से पहले आखिरी गेंद पर इशांत शर्म का हाथों मिचेल मार्श के विकेट ने टीम इंडिया की मैच में एक बार फिर से वापसी करवा दी है. टी से पहले भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 163 रन के स्कोर पर 5 विकेट पर रोक दिया है. टी से पहले आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श के विकेट के साथ ही टीम इंडिया एक बार फिर से मुकाबले में आ गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी भारतीय टीम के पहली पारी के स्कोर से 26 रन पीछे है और जबकि उनके 5 बल्लेबाज़ अभी बाकी हैं. दूसरे सेशन में रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए टीम इंडिया को मैट रेनशॉ और पीटर हैंड्सकॉम्ब के 2 अहम विकेट दिलाए. वहीं इशांत शर्मा ने 1 विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया अब मेहमान टीम के बाकी बचे विकेट जल्द से जल्द चटकाना चाहेगी.

AUS: 163/5. शॉन मार्श 38*, रेनशॉ 60. जडेजा 2 विकेट.

दूसरा सेशन:

WICKET: दूसरे सेशन में ने चटकाए 3 विकेट, 163/5. का शानदार कैच, पीटर हैंड्सकॉम्ब 16 रन बनाकर हुए आउट. 160/4. # ऑस्ट्रेलिया के रनरेट में हुआ सुधार, तेज़ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं हैंड्सकॉम्ब. # युवा बल्लेबाज़ पीटर हैंड्सकॉम्ब उतरे मैदान पर नए बल्लेबाज़. WICKET: ने दिलाई को तीसरी सफलता, रेनशॉ 60 रन बनाकर हुए आउट. 134/3. # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मैट रेनशॉ और शॉन मार्श. युवा बल्लेबाज़ ने पूरा किया तीसरा टेस्ट अर्धशतक. 115/2. # 100 रनों के पार पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

LUNCH:

आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके देकर टीम इंडिया की उम्मीदों को ज़िंदा कर दिया है. दिन की शुरूआत में अश्विन ने विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को 33 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. जिसके बाद मैट रेनशॉ के साथ मिलकर कप्तान स्मिथ ने टीम के विकेटों को ना गिरने देने की कोशिश की लेकिन रविन्द्र जडेजा ने लंच से ठीक पहले स्मिथ को साहा के हाथों कैच आउट करवा कर पहले सेशन के बाद टीम इंडिया को बराबरी पर खड़ा कर दिया. हालांकि अब भी टीम इंडिया को मेहमान टीम के बाकी बचे 8 विकेट जल्द से जल्द चटकाने पड़ेंगे. जबकि उनके ओपनर मैट रेनशॉ 100 से ज्यादा गेंदे खेल मैदान पर खूंटा गाढ़े खड़े हुए हैं. जबकि अभी उनकी टीम भारत के स्कोर से 102 रन पीछे है.

AUS: 87/2. मैट रेनशॉ 40. अश्विन 1/22.

पहला सेशन:

अश्विन-जडेजा ने दिए को शुरूआती झटके, के स्कोर से 102 रन पीछे. 87/2. # रविन्द्र जडेजा की टर्न लेती गेंद ने लिया स्टीव स्मिथ के बल्ले का किनारा और विकेटकीपर रिद्धीमन साहा ने लपका स्मिथ का शानदार कैच. WICKET: ने दिलाई को दूसरी सफलता, कप्तान 8 रन बनाकर हुए आउट. 82/2. # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़. # कप्तान विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच हुई नोंक-झोक. # मैदान पर उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ. WICKET: को ने दिलाई पहली सफलता, 33 रन बनाकर हुए आउट. 52/1. # डेविड वॉर्नर के चौके के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के 50 रन हुए पूरे. # दूसरे छोर से अश्विन को सौंपी कप्तान ने गेंद. # इशांत शर्मा को सौंपा कप्तान कोहली ने पहला ओवर. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

दिन 1:

AUS: 40/0. डेविड वॉर्नर 23, मैट रेनशॉ 15*

IND: 189/10. नैथन लायन 8/50, केएल राहुल 90.

नाथन लॉयन (8-50) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भारत को पहली पारी में 189 रनों पर ढेर कर दिया. मेजबानों के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 90 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी में 205 गेंदों का समाना किया और नौ बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. दिन के पहले सत्र में दो और दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम तीसरे सत्र में ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उसने बाकी के पांच विकेट 21 रनों के भीतर गंवा दिए. लॉयन भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ब्रेट ली को पीछे छोड़ा है. चायकाल तक भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 168 था. तीसरा सत्र खेलने उतरी भारतीय टीम के खाते में छह रन ही जु़ड़े थे कि रविचंद्रन अश्विन (7) को लॉयन ने पवेलियन पहुंचाया. इसके बाद लॉयन ने रिद्धिमान साहा (1), रवींद्र जडेजा (3), राहुल और ईशांत शर्मा को पवेलियन भेज भारतीय पारी का अंत किया. इससे पहले भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट खोकर 72 रन बनाए थे. पहले सत्र में भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (0) और चेतेश्वर पुजारा (17) के विकेट गंवाए थे. लॉयन की गेंद पर पुजारा के आउट होने के साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई थी. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को मुकुंद के रूप में पहला झटका लगा. साढ़े पांच साल बाद टीम में वापसी कर रहे मुकुंद, मिशेल स्टार्क की फुलटॉस गेंद पर क्रॉस शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी. अंपायर ने उन्हें पगबाधा करार दिया. हालांकि रिप्ले से लग रहा था कि गेंद लेग स्टम्प से बाहर जा रही है, लेकिन भारतीय टीम ने इस पर रिव्यू लेना उचित नहीं समझा. मुकुंद आठ गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए. वह तीसरे ओवर में 11 के कुल स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद उतरे पुजारा ने राहुल के साथ मिलकर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया और भारत को शुरुआती झटके से उबारा. लग रहा था कि पुजारा पहले सत्र में नाबाद लौटेंगे, लेकिन लॉयन ने 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई. पुजारा ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. दूसरे सत्र में राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. कप्तान विराट कोहली (12) राहुल का ज्यादा देर साथ नहीं दे सके और लॉयन की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. इस पर कोहली ने रिव्यू भी मांगा, लेकिन यह उनके खिलाफ ही गया. कोहली 88 के कुल स्कोर पर आउट हुए. लॉयन इस मैच को मिलाकर कोहली और पुजारा को पांच-पांच बार आउट कर चुके हैं. उनसे ज्यादा कोई और गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों को टेस्ट में इतनी बार आउट नहीं कर पाया है. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (17) ने राहुल का साथ देने की कोशिश की. यह साझेदारी मजबूत हो रही थी तभी लॉयन ने मेजबानों को चौथा झटका दिया. रहाणे, लॉयन की गेंद पर बीट हो गए और मैथ्यू वेड ने उन्हें स्टम्प किया. दोनों ने मिलकर 30 रन जोड़े. इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के बाद इस मैच में पहली बार अंतिम एकादश में शामिल किए गए करुण नायर (26) भी अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा पाए. नायर को पहले मैच के हीरो स्टीव ओकीफ ने स्टम्प करवाया. यह भारत का पांचवां विकेट था. आस्ट्रेलिया की तरफ से लॉयन के अलावा स्टार्क और ओकीफ को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 की उम्र में रचा इतिहास
शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 19 की उम्र में रचा इतिहास
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget