एक्सप्लोरर

INDvsAUS 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 256/9

LIVE | INDvsAUS | 1st Test | PUNE |

पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

ऑस्ट्रेलिया की पारी:

तीसरा सेशन:

: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 256/9. मिचेल स्टार्क 57* हेजलवुड 1* # ऑस्ट्रेलिया के 250 रन हुए पूरे . मिचेल स्टार्क 53* हेजलवुड 1* .  AUS: 252/9 # : ने पूरा किया करियर का नौवां अर्द्धशतक. स्कोर- 251/9 WICKET: : ने टीम इंडिया को दिलाई नौवीं सफलता, नेथन लॉयन (0) पर हुए आउट. AUS: 205/8 WICKET: : ने टीम इंडिया को दिलाई आठवीं सफलता, ओ किफ (0) पर हुए आउट. AUS: 205/8 WICKET: : ने दिलाई टीम इंडिया को सातवी सफलता मैट रेनेशॉ 68 बनाकर आउट AUS- 196/7 # उमेश यादव की गेंद पर पगबधा आउट दिए गए विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लिया DRS, थर्ड अंपायर ने दिया आउट करार. WICKET: ने दिलाई को छठी सफलता, मैथ्यू वेड 8 रन बनाकर आउट. 190/6. # विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड आए मैदान पर. ओपनर बल्लेबाज़ ने पूरा किया दूसरा टेस्ट अर्धशतक, 172/5. WICKET: टीम इंडिया को रविन्द्र जडेजा ने दिलाई पांचवी सफलता, मिचेल मार्श 4 रन बनाकर हुए एलबीडबल्यू आउट. AUS: 166/5. # अर्धशतक के करीब पीटर हैंड्सकॉम्ब. # मैदान पर फिर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

TEA:

दूसरा सेशन:

AUS: 153/4. रेनशॉ 38, मिचेल मार्श 2*

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी करते हुए मेहमान टीम के मध्यक्रम के 3 सबसे अहम बल्लेबाज़ों को वापस पवेलियन भेज दिया है. 84 रन पर 1 विकेट से आगे बल्लेबाज़ी करते हुए स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श ने टीम के स्कोर को 100 रनों से आगे बढ़ाया लेकिन 100 रन पार करने के बाद जयंत यादव ने कप्तान कोहली के हाथों मार्श को आउट कर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिखाई.  इसके बाद पीटर हैंडस्कॉम्ब के साथ कप्तान स्मिथ ने टीम को सहारा देना शुरू किया लेकिन 149 के स्कोर पर पहले जडेजा ने पीटर को आउट किया जिसके बाद अगले ही ओवर में अश्विन ने कप्तान स्मिथ को कैच आउट करवा दिया. टी के समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 153/4 बनाकर खेल रही है. भारत के लिए उमेश यादव, जयंत यादव, रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन ने 1-1 विकेट चटकाया. दूसरे सेशन में ने झटके 3 विकेट, ने बनए 153/4. # ऑस्ट्रेलियाई टीम के 150 रन हुए पूरे. 01:58: WICKET: ने दिलाई को चौथी सफलता, 27 रन बनाकर आउट. 149/4. # 150 रनों से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तीसरा झटका. 01:53: WICKET: ने दिलाई को तीसरी सफलता, पीटर हैंडस्कॉम्ब 22 रन बनाकर हुए आउट. 149/3. # दूसरे सेशन में भी संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं कप्तान स्टीव स्मिथ और पीटर हैंडस्कॉम्ब # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ पीटर हैंडस्कॉम्ब 1:10: 50 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाए 128 रन, गंवाए 2 विकेट. WICKET: टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता, शॉन मार्श 16 रन बनाकर जयंत यादव हुए आउट. AUS: 119/2. 12:27: 38वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 100 रन हुए पूरे. 12:10: # मैदान पर फिर लौटे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

LUNCH:

पहला सेशन:

AUS: 84/1.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्च मुकाबले के पहले दिन लंच से पहला सेशन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद खास रही. डेविड वॉर्नर मैट रेनशॉ ने मिलकर 82 रनों की साझेदारी की. जिसके बाद लंच से ठीक पहले उमेश यादव ने वॉर्नर को बोल्ड कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाज़ी की शुरूआत में ही स्पिन अटैक को लगा दिया और आर अश्विन से गेंदबाज़ी की शुरूआत करवाई. अश्विन, जडेजा और जयंत ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन विकेट निकालने में तीनों गेंदबाज़ असफल साबित हुए. पहले सेशन में ने झटका वॉर्नर का विकेट, ने बनए 84/1. # पारी के 29वें ओवर में पहली बार गेंदबाज़ी करने आते ही उमेश ने पहले ओवर में दिलाई टीम इंडिया को बड़ी सफलता. 11:11: WICKET ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता, 38 रन बनाकर हुए आउट. 82/1. 10:59: रविन्द्र जडेजा के ओवर में पारी के 25वें ओवर में मैट रेनशॉ ने लगाया पारी का पहला छक्का. # 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 50 रन हुए पूरे. DRINKS BREAK: पहले 1 घंटे में ऑस्ट्रेलिया के दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय गेंदबाज़ों को खुद पर हावी होने से रोका. 10:27: 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर जयंत यादव से हुई बड़ी चूक, नो बॉल पर डेविड वॉर्नर को किया बोल्ड. बड़ा मौका गंवाया. # अश्विन के ओवर में टीम इंडिया ने गंवाया अपना पहला DRS, रेनशॉ को थर्ड-अंपायर ने दिया नॉट-आउट. 10:04: दूसरे छोर से भी नौवें ओवर में कप्तान कोहली ने जयंत यादव को सौंपी गेंद. # ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और रेनशॉ ने की शुरूआत. # कप्तान विराट कोहली ने एक छोर से स्पिनर से कराई शुरूआत, अश्विन को सौंपी गेंद. 09:30: मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी. # पहले टेस्ट में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद जताते हुए कहा कि टॉस जीतने या हारने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता जबकि हम फिर भी सीरीज़ 4-0 से जीत रहे हैं तो.(इंग्लैंड सीरीज़ को लेकर)

TOSS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी. 

टीमें:

इंडिया XI: मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्ये रहाणे, रिद्धीमन साहा, आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव.

ऑस्ट्रेलिया XI: डेविड वॉर्नर, मैच रैनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, स्टीव ओ कैफे, नैथन लायन, मिचेल स्टार्क, जैश हेज़लवुड.


विजय रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम (एमसीए) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेलने रही है, जहां उसकी कोशिश अपने अपराजित क्रम को बरकरार रखने की होगी. स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मैच भारतीय चुनौती की शुरुआत है. वह अपने आप को हर मोर्चे पर बेहतर साबित कर क्रिकेट पंडितों के उसको कमजोर आंकने वाले बयानों को गलत साबित करना चाहेगी. स्मिथ के लिए यह किसी भी तरह से आसान नहीं होगा. विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और पिछले 19 मैचों से अपराजित है. इस टीम को हराना इस समय बेहद मुश्किल समझा जा रहा है, खासकर घर में. मेहमानों के लिए इस दौरे पर सबसे बड़ी चिंता स्पिन के खिलाफ पैर जमाने की है. हाल के समय में टीम इसमें अधिक सफल नहीं रही थी. भारत ने इस सत्र में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश को हराया है. इससे पहले भी वह वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हरा चुका है. इन सभी जीतों में टीम के कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन का बेहद अहम योगदान रहा है. विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पिछली श्रृंखलाएं इसका उदाहरण हैं. वह लगातार बल्ले से रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाते जा रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था. वह लगातार चार श्रृंखलाओं में चार दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. अश्विन इस दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 250 विकेट पूरे किए. वह टेस्ट इतिहास में सबसे तेजी से इस मुकाम को पाने वाले गेंदबाज हैं. अश्विन का रवींद्र जडेजा ने भी बखूबी साथ दिया है और लगातार विकेट लिए हैं. यह दोनों गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर हैं. आस्ट्रेलिया को अगर भारत में जीत हासिल करनी है तो इन तीनों खिलाड़ियों पर जरूर नकेल कसनी होगी. लेकिन, भारतीय टीम की अच्छी बात यह रही है कि टीम कुछ ही खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है. सभी खिलाड़ियों को जब मौका मिला है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी में मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सभी ने पिछली श्रृंखलाओं में अच्छे रन किए हैं. गेंदबाजी में भी जिसको मौका मिला है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. पहले मैच की पिच स्पिनरों की मददगार हो सकती है और इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ जा सकते हैं. जयंत यादव ने मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन किया था इसलिए वह टीम में अश्विन और जडेजा के बाद तीसरे स्पिन गेंदबाज के लिए प्राथमिक विकल्प हैं. जयंत अच्छे बल्लेबाज भी हैं और यह उनकी अंतिम एकादश की दावेदारी को और मजबूत करता है. आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी मुख्यत: कप्तान स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर पर निर्भर होगी. मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श पहली बारी भारत में टेस्ट खेल रहे हैं. गेंदबाजी में नाथन लॉयन पर सबकी नजरें होंगी. वह टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज हैं. दूसरे स्पिनर के तौर पर स्टीवन ओ कैफे का खेलना तय माना जा रहा है. मेहमान टीम अगर तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने की सोचती है, तो फिर एश्टन अगर और ग्लैन मैक्सवेल में से किसी को मौका मिल सकता है. आस्ट्रेलिया को भारत में पिछली बार 2004-05 की श्रृंखला में जीत मिली थी. भारत में 2013 में खेली गई श्रृंखला में भी उसे हार मिली थी. एशिया में आस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उसने इससे पहले श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला खेली थी जहां 0-3 से उसे हार मिली थी. उस श्रृंखला में भी आस्ट्रेलिया को स्पिन गेंदबाजों ने खासा परेशान किया था. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद और हार्दिक पंड्या. आस्ट्रेलिया टीम:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget