एक्सप्लोरर

LIVE MIvsRPS: स्मिथ-रहाणे की पारियों से RPS ने 7 विकेट से जीता पहला मैच

LIVE MIvsRPS, 2nd Match, PUNE

पुणे: नवनियुक्त कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 84) की बदौलत पुणे सुपरजायंट्स ने गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया. मुंबई से मिले 185 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे ने तीन विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने. अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था. लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई. पुणे ने शुरुआत तो तेज की, लेकिन मयंक अग्रवाल (6) के रूप में उसे पहला झटका चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर 35 के कुल योग पर लग गया. मिशेल मैक्लेनघन की गेंद पर रोहित शर्मा ने मयंक का कैच लपका. पुणे को हालांकि पहले झटके से कोई फर्क नहीं पड़ा. सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (60) ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.28 की औसत से 58 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दिशा में बनाए रखा. रहाणे 93 के कुल स्कोर पर आउट हुए. टिम साउदी की गेंद पर सीमारेखा के पास नीतीश राणा ने उनका बेहतरीन कैच लपका. रहाणे ने 34 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए. रहाणे के जाने के बाद स्मिथ को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (21) का साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नौ से अधिक के औसत से 50 रन जोड़े. स्टोक्स 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 143 के कुल योग पर पवेलियन लौटे. 14 गेंदों में तीन चौका लगा चुके स्टोक्स, हार्दिक पांड्या की गेंद पर साउदी के हाथों लपके गए. स्टोक्स के जाने के बाद पुणे के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 12) उतरे. धौनी ने धैर्यपूर्वक क्रीज पर समय बिताया और लगातार स्मिथ को स्ट्रोक देते रहे. दोनों ने 44 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य रखा है. जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट गंवा कर 184 रन बनाए. पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए. यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर साबित हुआ. एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए. पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए. उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए. बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले. इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई. कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए. एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया. मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी. अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया. क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया. लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा. दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया.

RPS की पारी:

कप्तान और की धमाकेदार पारी से ने को 7 विकेट से हराया. # आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को 13 रनों की दरकार. (19 ओवर) RPS: 172/3. (16 ओवर) RPS: # मैदान पर उतरे बल्लेबाज़ एमएस धोनी. WICKET: बेन स्टोक्स 21 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर हुए आउट. (15 ओवर) RPS: 139/3. # पारी के 15वें ओवर से आए 10 रन. # कप्तान स्टीव स्मिथ ने पूरा किया अर्धशतक. (14 ओवर) RPS: 129/2. # 14 ओवर की समाप्ती पर 129 रन हुए पूरे. स्मिथ और स्टोक्स कर रहे हैं बल्लेबाज़ी. (12 ओवर) RPS: 105/2. # पुणे टीम के 100 रन हुए पूरे. (11 ओवर) RPS: 97/2. WICKET: को लगा बड़ा झटका, 60 रन बनाकर हुए आउट. 93/2. (10 ओवर) RPS: 93/1. # पुणे की पारी के 10वें ओवर में आए 11 रन. # अजिंक्ये रहाणे ने पूरा किया अर्धशतक. (5 ओवर) RPS: 43/1. # पुणे ने 5वें ओवर से लिए महज़ 4 रन. (4 ओवर) RPS: 39/1. # चौथे ओवर से आए 4 रन. # मैदान पर उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ. WICKET: पुणे की टीम ने गंवाया पहला विकेट, मयंक अग्रवाल 6 रन बनाकर मैक्कलेनेघन की गेंद पर हुए कैच आउट. (3 ओवर) RPS: 35/0. # ओवर से आए 12 रन. (2 ओवर) RPS: 23/0. # पुणे की पारी के दूसरे ओवर में रहाणे ने लगाए 3 चौके. (1 ओवर) RPS: 8/0. # अजिंक्ये रहाणे और मयंक अग्रवाल करने उतरे पारी की शुरूआत. # मैदान पर उतरे पुणे टीम के बल्लेबाज़.

-------------------------------------------------------------------

MI की पारी: 184/8.

मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य रखा है. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट गंवा कर 184 रन बनाए. पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए. यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर है. एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए. पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए. उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए. बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले. इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई. कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए. एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया. मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी. अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया. क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया. लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा. दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया. (20 ओवर) MI: 184/8. आखिरी ओवर में आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए ने बटौरे 29 रन, ने बनाए 184 रन. (19 ओवर) MI: 154/7. WICKET: ने लपका शानदार कैच, 27 रन आउट हुए 146/7. (18 ओवर) MI: 145/6. # मुंबई के लिए बेहतरीन ओवर, ओवर से आए 18 रन. (17 ओवर) MI: 127 /6. # पारी के 17वें ओवर से मुंबई ने बटौरे 10 रन. (16 ओवर) MI: 127/6. # एडम ज़म्पा का शानदार ओवर, ओवर से आए 7 रन.  WICKET: 34 रन बनाकर को कैच थमा बैठे 125/6. (15 ओवर) MI: 120/5. # पारी के 15वें ओवर से आए 11 रन. (14 ओवर) MI: 109/5. WICKET: ने दिलाई को पांचवी सफलता, ने पकड़ा 3 रन बनाकर हुए आउट. 107/5. (13 ओवर) MI: 106/4. # नितीश राणा ने लगाया शानदार छक्का. # बेन स्टोक्स फिर सौंपी कप्तान ने गेंद. (12 ओवर) MI: 95/4. # रजत भाटिया ने फेंका शानदार ओवर, दिलाई एक सफलता और दिए 3 रन. WICKET: ने दिलाई को चौथी सफलता, 10 रन बनाकर हुए आउट. 92/4. (11 ओवर) MI: 92/3.  # ओवर से आए 10 रन. (10 ओवर) MI: 82/3. # ओवर से आए 6 रन. # रजत भाटिया कर रहे हैं मैच में पहला ओवर.

स्ट्रेटेजिक टाइमआउट

(9 ओवर) MI: 76/3. # ओवर से एक छक्के के साथ आए 10 रन. # एडम ज़म्पा को सौंपी कप्तान ने गेंद. (8 ओवर) MI: 66/3. # ओवर से आए महज़ 3 रन. # बेन स्टोक्स ने की अच्छी गेंदबाज़ी. (7 ओवर) MI: 63/3. WICKET: की लाजवाब गेंदबाज़ी, एक ओवर में रोहित के बाद को 38 के स्कोर पर किया आउट. 62/3. WICKET: की लाजवाब गेंदबाज़ी, के कप्तान को किया बोल्ड. 61/2. (6 ओवर) MI: 61/1.  # पावरप्ले के आखिरी ओवर से आए 61 रन. # जोस बटलर ने लगाया बड़ा छक्का. # बटलर के चौके के साथ मुंबई टीम के 50 रन हुए पूरे. # दीपक चाहर को सौंपी कप्तान ने गेंद. (5 ओवर) MI: 48/1. # कप्तान रोहित शर्मा उतरे बल्लेबाज़ी करने. WICKET: की लाजवाब गेंदबाज़ी, को 19 के स्कोर पर किया क्लीनबोल्ड. 45/1. (4 ओवर) MI:41/0. # जोस बटलर ने बेन स्टोक्स की लगातार 2 गेंदों पर लगाए 2 छक्के. # इस साल IPL में बिके सबसे महंगे क्रिकेटर बेन स्टोक्स कर रहे हैं गेंदबाज़ी (3 ओवर) MI: 28/0. # डिंडा के दूसरे ओवर से आए 9 रन, ओवर की आखिरी गेंद पर रजत भाटिया ने छोड़ा पार्थिव पटेल(14 रन के स्कोर पर) का आसान कैच. # एक बार फिर अशोक डिंडा को सौंपी कप्तान ने गेंद. (2 ओवर) MI: 19/0. # दूसरे ओवर से आए 8 रन. # दीपक चहर को सौंपी कप्तान स्मिथ ने पहली गेंद. (1 ओवर) MI: 11/0. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के बल्लेबाज़. ------------------------------------------------ MI की टीम: पार्थिव पटेल, जोस बटलर, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, कीरोन पोलार्ड, नितेश राणा, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, मैक्कलेनेघन, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी. RPS की टीम: अजिंक्ये रहाणे, मयंक अग्रवाल, स्टीव स्मिथ, मनोज तिवारी, एमएस धोनी, बेन स्टोक्स, रजन भाटिया, चहर, एडम ज़म्पा, अशोक डिंडा, इमरान ताहिर.

TOSS:  की अगुवाई में ने जीता टॉस, करेगी पहले बल्लेबाज़ी.

--------------------------------------------------------------------- नई दिल्ली/पुणे: आईपीएल सीज़न 10 में आज रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टक्कर स्टीव स्मिथ की राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट के साथ है. दोनों टीमों जीत के साथ आईपीएल में शुरूआत करना चाहेंगी. आईपीएल के इतिहास में पहली बार आज एमएस धोनी कप्तानी के बिना मैच खेलने उतरेंगे.  पिछले सीज़न मुंबई की टीम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और प्लेऑफ्स में भी जगह बना पाने में नाकामयाब रही. उनकी टीम पिछले सीज़न 14 में से 7 मुकाबले जीतकर 7वें स्थान पर रही. जांघ की चोट से लगभग 5 महीने के बाद उबरकर वापसी करने उतर रहे टीम इंडिया के सुपर हीरो और विस्फोटक बल्लेबाज़ रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने साल 2013 और 2015 चैंपियन बन इतिहास रचा था. मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा के रूप में एक सफल कप्तान मिला है जिनकी कप्तानी में टीम ने साल 2013 से 2016 लाजवाब प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा के नाम अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 1364 रन शामिल हैं. वहीं पिछले सीज़न पुणे की टीम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और बड़े-बड़े सितारों से सजी धोनी की कप्तानी वाली ये टीम 14 में से 5 मैच जीतकर सातवें पायदान पर रही. कप्तानी में इस साल एक बहुत बड़ा फैसला लेकर राइज़िंग पुण सुपरजाएंट की टीम ने सबको चौंका दिया है. जी हां क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी पिछले सीज़न पुणे टीम के कप्तान थे लेकिन इस पिछले साल टीम के खराब प्रदर्शन और इस साल भारतीय टीम की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पुणे टीम ने भी धोनी को कप्तानी से हटाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को ये जिम्मेदारी दी है. अब बात करते हैं पुणे टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ की, स्मिथ ने आईपीएल में कुल 54 मुकाबले खेले हैं जिसमें 34 के बेहतरीन औसत से उन्होंने 1231 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. स्मिथ की मौजूदा फॉर्म बेहद शानदार चल रही है और उन्होंने हाल ही में भारतीय सरज़मीं पर खूब रन भी बनाए हैं. इस सीज़न अगर स्मिथ का जलवा कायम रहा तो उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. वहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH Vs RR IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने ठोक दिए 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन, SRH को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में RR
वैभव सूर्यवंशी ने ठोक दिए 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन, SRH को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में RR
'मैं सिलेक्टर होता तो...', सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान
'मैं सिलेक्टर होता तो...', सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान
Pat Cummins Statement: किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल
किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल
GT vs RR Qualifier 2 Date, Venue: कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल
कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल

वीडियोज

Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Eid Al Adha: दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget