एक्सप्लोरर

क्या इस कारण किया गया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कुलदीप यादव का वनडे टीम में चयन?

उनका पिछला प्रदर्शन और विराट कोहली का समर्थन यही दो वजहें दिखती हैं जिनके कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम में चुना. इस प्रारूप में हालांकि उनकी फॉर्म हाल ही में ज्यादा अच्छी नहीं रही है.

नई दिल्ली: चाइनामैन गेंदबाद कुलदीप यादव जून 2017 से युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन आक्रामण की अगुआई कर रहे हैं. लेकिन बीते एक साल में उनकी फॉर्म और किस्मत उनके साथ नहीं रही है. उनका पिछला प्रदर्शन और विराट कोहली का समर्थन यही दो वजहें दिखती हैं जिनके कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम में चुना. इस प्रारूप में हालांकि, उनकी फॉर्म हाल ही में ज्यादा अच्छी नहीं रही है. कुलदीप को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली.

पिछले साल खेले गए विश्व कप में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कुलदीप की गेंदों पर जमकर रन बनाए थे. 10 ओवरों में उन्होंने 72 रन लुटाए थे तब से यह गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया है. उन्होंने 23 जून 2017 को पदार्पण किया था और 29 जून 2019 तक, यानि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले से एक दिन पहले, उन्होंने 49 मैचों में 23.06 की औसत से 91 विकेट लिए थे. इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट 4.88 रहा. उन्हें हर 28.3 गेंद बाद विकेट मिला.

इसके बाद उनके करियर के अगले फेज में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई. 1 जुलाई 2019 से पांच फरवरी 2020 तक, जब उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, उन्होंने 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. इस फेज में उनका औसत 45.83 रहा और उन्होंने प्रति ओवर 5.97 रन दिए. विकेट लेने के आंकड़े को देखें तो उन्होंने हर 46वीं गेंद के बाद विकेट लिए हैं.

क्या इस कारण किया गया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कुलदीप यादव का वनडे टीम में चयन?

हेमिल्टन में खेले गए अपने आखिरी वनडे में कुलदीप ने 10 ओवरों में 84 रन लुटाए. उससे पहले चार मैचों में जो उन्होंने भारत में ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे, उनमें रन ज्यादा खर्च किए थे और विकेट कम लिए थे. साफ है कि वनडे में उनकी फॉर्म में गिरावट आई है फिर भी टीम में चुने जाने का एक कारण यह भी हो सकता है कि टीम के पास वनडे में ज्यादा अनुभवी रिस्ट स्पिनर नहीं हैं.

ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर रिस्ट स्पिन काफी अहम होगी. भारतीय टीम अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी मौका दे सकती थी जिन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.

कुलदीप के टी-20 में वापसी की उम्मीदों को उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथी वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ दिया है. उनके इस बार आईपीएल के प्रदर्शन पर निगाहें डालें तो वह विकेट लेने की सूची में 70वें स्थान पर हैं. इस सीजन कुलदीप ने कोलकाता के लिए पांच मैच खेले और सिर्फ एक विकेट लिया. यह साफ है कि कुलदीप के लिए समय निकल रहा है और यह उनके लिए अपना प्रभाव छोड़ने का आखिरी मौका हो सकता है. देखना होगा कि क्या वह प्रभाव छोड़ पाते हैं या नहीं.

कुलदीप यादव के अंतरराष्ट्रीय की बात की जाये तो उन्होंने 6 टेस्ट में 24 विकेट, 60 वनडे मैचों में 104 विकेट और 21 टी-20 मुकाबलों में 39 विकेट हासिल किये हैं. 25 वर्षीय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी ने कई अहम मौकों पर भारतीय टीम को विकेट निकालकर दिये हैं.

वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शारदुल ठाकुर .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget