एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस सीजन में केएल राहुल ने पार किया 600 रनों का आंकड़ा, विराट कोहली की रिकॉर्ड की बराबरी

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2018 से अब तक 41 मैचों में 1893 रन बनाए हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस दौरान दो शतक और 17 अर्धशतक जड़ा है.

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल लगातार तीसरे साल आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2020 के ऑरेंज कैप होल्डर राहुल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 46 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही एक रिकार्ड उनके नाम जुड़ गया. अबु धाबी में राजस्थान के खिलाफ राहुल ने 41 गेंदों पर 46 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े और क्रिस गेल के साथ 120 रन की साझेदारी भी की.

राजस्थान के खिलाफ मैच में पांच रन बनाते ही आईपीएल 2020 में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. राहुल इस सीजन में 13 मैचों 641 रन बनाकर शीर्ष पर हैं. उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़ा है. वह आईपीएल के सीजन में 600 रन दो बार पूरे करने दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने किया है.  कोहली ने आईपीएल 2013 में 634 रन जबकि 2016 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 973 रन बनाए थे.

पंजाब में आते ही बदला राहुल का खेल

राहुल ने कल के मैच में विकेटकीपर के तौर पर आईपीएल में 2000 रन भी पूरे किए. राहुल ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ने के बाद अब तक 41 मैचों में 1893 रन बनाए हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस दौरान दो शतक और 17 अर्धशतक जड़ा है. आईपीएल 2018 में इस बल्लेबाज ने 659 और आईपीएल 2019 में 593 रन बनाए थे.

गेल-वार्नर तीन-तीन बार कर चुके हैं ये कारनामा

किंग्ल इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर आईपीएल के इतिहास में तीन-तीन बार एक सत्र में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. क्रिस गेल ने 2013 में 708 रन 2012 नें 733 रन और 2011 में 608 रन बनाए थे. गेल एक मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में लगातार तीन सीजन में छह सौ रनों का आंकड़ा पार किया है. वहीं वार्नर ने पिछले साल 692 रन,  2017 में 641 रन, 2016 में 848 रन बनाए थे.

PAK vs ZIM 1st ODI: शाहीन अफरीदी-वहाब रियाज की घातक गेंदबाजी, पाक ने जिंबाब्वे को 26 रनों से हराया

IPL 2020: राजस्थान Points Table में 5वें स्थान पर पहुंचा, चेन्नई छोड़ सभी टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget