एक्सप्लोरर

KXIP पर सहवाग ने कहा, 'अब तक की सबसे बेस्ट टीम बनाई'

पिछले 10 सीज़न से पहले आईपीएल खिताब की जुगत में लगी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को इस बार बहुत उम्मीदें हैं. आर अश्विन की अगुवाई में कई स्टार प्लेयर्स के साथ आईपीएल सीज़न 11 में उतर रही पंजाब टीम के मेंटॉर वीरेंदर सहवाग को उनसे काफी उम्मीदे हैं.

नई दिल्ली: पिछले 10 सीज़न से पहले आईपीएल खिताब की जुगत में लगी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को इस बार बहुत उम्मीदें हैं. आर अश्विन की अगुवाई में कई स्टार प्लेयर्स के साथ आईपीएल सीज़न 11 में उतर रही पंजाब टीम के मेंटॉर वीरेंदर सहवाग को उनसे काफी उम्मीदे हैं. पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि इस सीज़न उतरने वाली पंजाब की टीम अभी तक सबसे अच्छी टीम है. पंजाब ने इस साल अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं और कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. नीलामी से पहले पंजाब ने सिर्फ हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया था. नीलामी में उसने हालांकि मोहित शर्मा, डेविड मिलर जैसे अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा जोड़ लिया. सहवाग को उम्मीद है कि टीम इस बार खिताब जीतने में सफल रहेगी. सहवाग ने मंगलवार को टीम की जर्सी लांच के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "उम्मीद तो यही है. इतने वर्षों से हमारे जो भारतीय खिलाड़ी थे वो उतने बेहतर नहीं थे, सिवाए अक्षर पटेल और रिद्धिमान साहा को छोड़कर. इस बार हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम का हिस्सा हैं और लगातार खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि यह पिछले 10 वर्षो में पंजाब की सबसे बेहतर टीम है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम इस बार खिताब जीतने में सफल रहेंगे." पंजाब में इस बार युवराज सिंह की वापसी हुई है और वहीं टीम ने क्रिस गेल को तीसरी बार नीलामी में शामिल कर अपने साथ जोड़ा था. यह दोनों खिलाड़ी बेस प्राइज पर टीम में शामिल हुए थे. इस पर सहवाग ने कहा, "मेरे लिए यह अच्छी बात है कि यह दोनों खिलाड़ी बेस प्राइज में आए. दूसरी टीम उन पर करोड़ों रुपये लगा सकती थीं. अगर यह दोनों खिलाड़ी मिलकर हमें 3-4 मैच भी जीता देते हैं तो पैसा वसूल हो जाएगा." सहवाग का मानना है कि एक गेंदबाज एक अच्छा कप्तान साबित हो सकता है क्योंकि वो खेल को दूसरे से अच्छे से समझता है और स्थिति को जल्दी समझता है. सहवाग ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि गेंदबाज मैच जिताने में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि वो खेल को थोड़ा बेहतर तरीके से समझता है और दूसरे गेंदबाज को भी मदद करता है. मैं कपिल देव और इमरान खान का बहुत बड़ा प्रशंसक था. दोनों ने अपनी टीम को विश्व कप जिताए थे इसलिए मुझे लगता है कि गेंदबाज एक बेहतर कप्तान हो सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget