एक्सप्लोरर

एशेज में इंग्लैंड को स्टोक्स की कमी खलेगी: केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और इस वर्ष आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में टीम को हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कमी भी खलेगी.

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और इस वर्ष आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में टीम को हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कमी भी खलेगी. पीटरसन ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, "मैं समझता हूं कि जो रूट और एलेस्टर कुक के बिना बल्लेबाजी क्रम बहुत कमजोर है. बल्लेबाजों में अनुभव की कमी है और अगर स्टोक्स टीम के साथ नहीं जाते हैं तो यह इंग्लैंड के लिए और भी घातक होगा." पीटरसन ने आगे कहा, "लोग कहते हैं कि एक खिलाड़ी से टीम नहीं बनती, लेकिन अगर वह एक खिलाड़ी 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके विकेट दिलाए तो वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. वह खिलाड़ी अगर 70 गेंदों में शतक मार सकता है या टेस्ट मैचों में 100 गेंदों में 200 रन बना सकता है तो वह टीम के लिए बहुत बड़ा खिलाड़ी है." ब्रिसबेन में होने वाले पहले एशेज टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में तीन बल्लेबाज ऐसे हैं, जो पहली बार एशेज में खेलेंगे. मार्क स्टोनमैन सलामी बल्लेबाज कुक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि जेम्स विन्स के नंबर तीन और डेविड मलान के मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है. पीटरसन ने कहा, "मुझे कुक के साथ शुरुआत करने वाले बल्लेबाज की चिंता है. मैं नंबर तीन बल्लेबाज के लिए भी चिंतित हूं. मैं समझता हूं कि रूट को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए. मुझे नंबर पांच पर आने वाले बल्लेबाज की चिंता है और अगर स्टोक्स नहीं जाते हैं तो मुझे नंबर छह पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इसकी भी चिंता होगी." पीटरसन ने आगे कहा, "मैं इस सप्ताह आस्ट्रेलिया में था, वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और वह इंग्लैंड की टीम में मौजूद कमियों के बारे में बातें कर रहे हैं." एशेज का पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget