एक्सप्लोरर

दिनेश कार्तिक ने खोला राज़, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने की थी इच्छा

निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलो दिमाग पर छा गए हैं. दिनेश कार्तिक ने इस फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी थी.

नई दिल्ली: निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलो दिमाग पर छा गए हैं. दिनेश कार्तिक ने इस फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी थी. अपने इस जश्न से उबरते हुए अब दिनेश कार्तिक आईपीएल सीज़न 11 की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं. गौतम गंभीर की विदाई के बाद कार्तिक को इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की टीम ने अपना कप्तान घोषित किया है. लेकिन फिर भी कार्तिक के मन में एक ऐसी इच्छा है जो अधूरी रह गई. कार्तिक ने बताया कि वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहते थे. चेन्नई दिनेश कार्तिक की होम फ्रेंचाइज़ी है. द हिंदू से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आइपीएल के पहले सीजन से ही मुझे लगता था कि मैं चेन्नई के लिए खेलूंगा लेकिन 10 साल में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ. चेन्नई के लिए खेलने का मेरा सपना दिन ब दिन और कम होता चला गया. मुझे नहीं पता कि मैं चेन्नई की तरफ से खेल पाउंगा भी या नहीं. मेरा यहां जन्म हुआ और मैं चेन्नई के लिए खेलना पसंद करूंगा.' हालांकि गौतम गंभीर की गैर-हाज़िरी में अब दिनेश कार्तिक की नज़रें इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स से शानदार प्रदर्शन करवाने पर है. कार्तिक ने कहा, 'इस आइपीएल में मैं कोलकाता टीम का हूं और ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. मेरी पूरी कोशिश है कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाने की कोशिश करूं. मुझे लगता है कि चेन्नई, बेंगलोर, कोलकाता और मुंबई के क्रिकेट फैंस अपनी टीम के लिए बेहद वफादार हैं. यहीं आइपीएल की खुबसूरती है.' आईपीएल के 10 सालों के इतिहास में कार्तिक एक टीम से दूसरी टीम में घूमते रहे हैं. इस सीज़न आईपीएल में कार्तिक अपने छठे फ्रेंचाइज़ी की तरफ से खेलेंगे. गौतम गंभीर को रिलीज़ करने के बाद केकेआर की टीम ने कार्तिक को इस सीज़न 7.4 करोड़ रुपए देकर खरीदा है. आईपीएल सीज़न 11 में कार्तिक की कप्तानी की पहली परीक्षा 8 अप्रेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget