एक्सप्लोरर

गौतम और कर्ण का कहर, इंडिया रेड को बड़ी बढ़त

गौतम और कर्ण का कहर, इंडिया रेड को बड़ी बढ़त
फाइल फोटो:
लखनऊ: आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी से इंडिया रेड ने बीते दिन यहां इंडिया ग्रीन को पहली पारी में 157 रन पर आउट कर दियी.  दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के चार दिवसीय दिन रात्रि मैच के दूसरे दिन इस प्रदर्शन के दम पर इंडिया रेड की स्थिती मजबूत हो गई है. इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाये थे और इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 166 रन की बढ़त मिली. इंडिया रेड फालोआन देने के बजाय अपनी दूसरी पारी खेलने के लिये उतरा. उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 19 रन बनाये. इस तरह से अब उसकी कुल बढ़त 185 रन हो गयी है. कर्नाटक के स्पिनर गौतम ने 46 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि कर्ण ने 39 रन देकर चार विकेट हासिल किये. इन दोनों के सामने इंडिया ग्रीन के अधिकतर बल्लेबाज नहीं चल पाये. इंडिया ग्रीन के आखिरी आठ विकेट 34 रन के अंदर पवेलियन लौटे. उसकी तरफ से खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय केवल चार रन ही बना पाये और अशोक डिंडा के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले कर्ण शर्मा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. इंडिया ग्रीन के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 65 रन बनाये जबकि करूण नायर ने 37 रन की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 113 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया. इससे पहले इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 232 रन से आगे बढ़ायी. उसकी आज की पारी का आकर्षण दिनेश कार्तिक (50) का अर्धशतक रहा. इंडिया ग्रीन की तरफ से कामचलाऊ स्पिनर विजय ने तीन जबकि करूण नायर और मोहम्मद सिराज ने दो . दो विकेट लिये. इंडिया रेड की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने सुदीप चटर्जी का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें विजय ने पगबाधा आउट किया. स्टंप उखड़ने के समय पहली पारी के शतकवीर प्रियांक पांचाल 11 और राहुल सिंह एक रन पर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
Asian Para Games 2026: जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget