एक्सप्लोरर

इमरान खान से कपिल देव की अपील, 'पहले भारत और पाकिस्तान के रिश्तें हो बेहतर, फिर क्रिकेट'

अगर दोनों देशों के बीच इमरान के आने से रिश्ते सुधरते हैं और फिर क्रिकेट होता है तो ये अच्छा होगा.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के सबसे चर्चित नेता इमरान खान पाकिस्तान के नए 'वज़ीर ए आज़म' बनते नज़र आ रहे हैं. पाकिस्तान की जनता के इस फैसले को सलाम करते हुए भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल ने इस मौके पर इमरान खान को मुबारकबाद दी. साथ ही कपिल देव ने ये भी कहा कि अगर दोनों देशों के बीच इमरान के आने से रिश्ते सुधरते हैं और फिर क्रिकेट होता है तो ये अच्छा होगा.

पहले दोनों देशों के रिश्ते और फिर क्रिकेट

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज़ बहाल होने के सवाल पर इस दिग्गज ने कहा,''इमरान देश के नए पीएम बन गए हैं तो अब क्रिकेट खेलने पर दोनों देश की सरकारों को मिलकर फैसला करना है, पॉलिसी ऐसी होनी चाहिए जिससे दोनों देशों के रिश्ते अच्छे हो सके. इससे अगर क्रिकेट होता है तो ये दोनों मुल्कों के लिए अच्छा होगा.''

इसके साथ ही कपिल देव ने ये भी कहा कि इमरान खान की इस जीत से दोनों मुल्क के लोगों को फायदा होगा. कपिल ने कहा,''इमरान खान हिन्दुस्तान आते रहे हैं और वो यहां के लोगों को अच्छे से जानते और समझते हैं. इससे दोनों देशों के रिश्तें सुधरेंगे.''

इसके साथ ही कपिल ने ये भी कहा कि ये बहुत अच्छा है कि खिलाड़ी क्रिकेट खेलते-खेलते देश का पीएम बन जाए. इसके साथ ही इमरान की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा कि ''उन्हें 25 साल लगे मेहनत करते-करते इस मकाम तक आने में. क्रिकेट में उन्होंने झंडे गाढ़े हैं लेकिन देश की जिम्मेदारी अलग होती है और हम उम्मीद करते हैं कि उनकी ये कामयाबी पाकिस्तान की बेहतरी की तरफ होगी.''

इसके साथ कपिल ने इमरान के राजनीति में आने के बाद उनके साथ अपनी एक बातचीत का ज़िक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने इमरान से कहा था कि ''वो भाषणों में बहुत एग्रेसिव होते हैं इस पर इमरान ने मुझे जवाब दिया कि उन्होंने जो मुद्दा उठाया है अगर उसके लिए उनकी जान भी चली जाएगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी.''

साथ ही कपिल ने दोनों देशों के बीच चल रही तल्खी पर कहा, ''उम्मीद करता हूं कि दोनों देशों के रिश्ते फिर से बेहतर होंगे. इमरान को आर्मी के साथ बैठकर ये चर्चा करनी चाहिए कि रिश्ते कैसे बेहतर होंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ENG vs IND 2nd T20: अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं
रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं
दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; जानें लिस्ट में भारत के कितने स्टेडियम शामिल
दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; लिस्ट में भारत के कितने?
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget