एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: जीत के पटरी पर वापस लौटने के लिए हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ आज मैट पर उतरेगी दबंग दिल्ली केसी

Pro Kabaddi: दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हरियाणा स्टीलर्स ने 6 मैच जीते हैं, तो दबंग दिल्ली को सिर्फ दो बार जीत मिली है.

Pro Kabaddi league Season 8, Haryana Steelers vs Dabang Delhi KC: शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 55वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का सामना दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) से होगा. दोनों टीमें इस सीजन अभी तक 9-9 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें दबंग दिल्ली केसी 6 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है, तो हरियाणा स्टीलर्स तीन मुकाबले जीतकर 8वें स्थान पर है. दोनों टीमों के आखिरी 5 मुकाबलों में दो-दो जीत मिली है, तो आखिरी दो मुकाबलों से दोनों को जीत का इंतजार है. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगी दिल्ली

दबंग दिल्ली केसी ने इस सीजन धमाकेदार शुरुआत की थी और लगातार 7 मैचों तक अजेय रहे थे लेकिन नवीन कुमार (Naveen Kumar) की चोट ने दिल्ली की रफ्तार ही रोक दी और टीम लगातार दो मैच हार चुकी है. इस मैच में जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) एंड कपंनी को अपनी डिफेंस को मजबूत करना होगा, संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) और जीवा कुमार (Jeeva Kumar) के साथ मिलकर दिल्ली ने कई अच्छे टैकल किए हैं लेकिन पिछले मैच में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) के खिलाफ कोई नहीं चला था. आशु मलिक (Ashu Malik) और विजय (Vijay) को रेड में अंक लाने होंगे, जबकि डिफेंस में मंजीत छिल्लर (Manjeet Chhillar) को अब अपनी क्षमता दिखानी होगी. टीम के मुख्य रेडर नवीन कुमार अगर इस मैच में वापसी करते हैं, तो दिल्ली जीत की पटरी पर लौट सकती है.

यह भी पढ़ें:  Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

डिफेंडर्स को देना होगा विकास का साथ

हरियाणा स्टीलर्स की डिफेंस भी इस सीजन बेहतरीन रही हैं. सुरेंदर नाडा (Surender Nada) और जयदीप (Jaideep) ने मिलकर अभी तक टीम की डिफेंस को सीजन की बेहतरीन टीमों में से एक बना दिया है. विकास खंडोला (Vikash Khandola) और मीतू महेंदर (Meetu Mahender) ने रेड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दोनों इस मैच में दिल्ली के खिलाफ अपनी लय बरकरार रखते हैं तो हरिणाया चौथी जीत दर्ज कर सकती है. रोहित गुलिया (Rohit Gullia) और अंकित (Ankit) ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कुछ मैचों से वो भी लय से भटके हुए नज़र आ रहे हैं. गुलिया की फॉर्म हरियाणा की डिफेंस को और मजबूत कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi League: इस सीजन कई नए रिकॉर्ड बनाने वाले नवीन कुमार ने परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हरियाणा स्टीलर्स ने 6 मैच जीते हैं, तो दबंग दिल्ली को सिर्फ दो बार जीत मिली है. देखा जाए तो पलड़ा स्टीलर्स का भारी है लेकिन हालिया फॉर्म दिल्ली की दावेदारी पेश करेगा.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात

वीडियोज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Pregnancy High BP: 2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
Embed widget