एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: PKL-8 में आज Patna Pirates के खिलाफ मैट पर उतेरगी Telugu Titans, इन खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

PKL-8: पटना पायरेट्स और तेलुगू टाइटंस के बीच अभी तक 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टाइटंस ने 9 बार पायरेट्स को मात दी है, तो पटना की टीम को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.

Pro Kabaddi League Season 8, Patna Pirates vs Telugu Titans: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 116वें मुकाबले में पटना पायरेट्स (Patna Pirates) का सामना तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) से होगा. पटना पायरेट्स जहां प्लेऑफ्स के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी है, तो तेलुगू टाइटंस प्लेऑफ्स की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम है. इस मुकाबलों के दूसरी टीमों की स्थिति या अंक तालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

हालांकि फिर भी तेलुगू टाइटंस सीजन की सबसे बेहतरीन टीम को हराकर अपनी ताकत दिखाया चाहेगी. तेलुगू टाइटंस भले ही अंक तालिका में सबसे कमजोर दिख रही है लेकिन वो उतनी कमजोर है नहीं. दूसरी ओर पटना की कोशिश होगी कि वो इस मैच को जीत कर प्लेऑफ्स में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लें. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी पायरेट्स

टाइटंस इस मुकाबलें में जीत हासिल कर खुद को साबित करना चाहेगी. टीम भले ही आखिरी पायदान पर है लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. संदीप कंडोला ने बड़े से बड़े रेडर को धूल चटाई है, तो अंकित बेनिवाल (Ankit beniwal) और दर्शन (Darshan T) ने ऑलराउंड खेल से सबका दिल जीता है. पटना के खिलाफ मुकाबले को जीत टाइटंस ये साबित करना चाहेगी कि उनकी टीम भी जीत सकती है. दूसरी ओर पटना लगातार 5 मुकाबलों से विजय रथ पर सवार है. टीम ने इस सीजन एकजुट होकर प्रदर्शन किया है.

मोनू गोयत (Monu Goyat), प्रशांत राय (Prashanth Rai), सचिन तंवर (Sachin Tanwar) और गुमान सिंह (Guman Singh) ने टीम को कम ही मौकों पर निराश किया है तो डिफेंस में मोहम्मद्रेजा चियानेह (Mohammadreza Chiyaneh) के साथ नीरज कुमार (Neeraj Kumar) और सुनील ने जबरदस्त टैकल किए हैं. कुल मिलाकर इस सीजन की सबसे संतुलित टीम आज रात फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है.

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पटना पायरेट्स और तेलुगू टाइटंस के बीच अभी तक 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टाइटंस ने 9 बार पायरेट्स को मात दी है, तो पटना की टीम को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों के बीच अभी तक एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है. जबकि इस सीजन के पहले मुकाबले  पटना ने बाज़ी मारी थी.

Pro Kabaddi: ये तीन टीम प्रो कबड्डी सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की हैं सबसे बड़ी दावेदार, बुल्स और बंगाल की हालत खराब

Pro Kabaddi: प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी Patna Pirates, अब तक के प्रदर्शन पर डालिए एक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget