एक्सप्लोरर

DDCA के अध्यक्ष बने रजत शर्मा, आरटीआई संबंधी फैसले पर लग सकती है रोक

शर्मा को 1,531 वोट मिले जबकि मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा.

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोट से हराकर आज दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष बन गए.डीडीसीए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए और रजत शर्मा के समूह ने सभी 12 सीटें जीत लीं. शर्मा को 1,531 वोट मिले जबकि मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा. मुकाबले में खड़े तीसरे उम्मीदवार वकील विकास सिंह को महज 232 वोट मिले. एक दूसरे बड़े घटनाक्रम में नई समिति विधि आयोग की सिफारिशों के तहत डीडीसीए को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लाने के फैसले की समीक्षा करेगी.

रजत शर्मा ने ली विक्रमजीत सेन की जगह

शर्मा ने पद पर न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की जगह ली जिन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीडीसीए का प्रशासक नियुक्त किया था. वरिष्ठ पत्रकार ने पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं डीडीसीए की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करूंगा.’’  जहां न्यायमूर्ति सेन डीडीसीए को आरटीआई के दायरे में ले आए थे, नव निर्वाचित समिति इस फैसले से पीछे हट सकती है और प्रशासक के फरमान को रद्द करने के लिए जल्द ही एक बैठक की जाएगी.

नव निर्वाचित सचिव विनोद तिहाड़ा ने आज कहा, ‘‘बीसीसीआई आरटीआई के दायरे में नहीं आता और डीडीसीए को कोई सरकारी अनुदान नहीं मिलता. और न्यायमूर्ति सेन को जाने से ठीक पहले ही डीडीसीए को आरटीआई के दायरे में लाने का विचार क्यों सूझा? जब वह नीतिगत फैसले ले रहे थे तो उन तमाम महीनों में यह बात उनके दिमाग में क्यों नहीं आई? डीडीसीए निश्चित रूप से आरटीआई के दायरे में नहीं आएगा.’’

वहीं चुनाव की बात करें तो बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना को चुनाव से बड़ा झटका लगा क्योंकि उनकी पत्नी शशि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राकेश बंसल से हार गईं. राकेश डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल के छोटे भाई हैं. राकेश ने शशि को 278 वोट से हराया. उन्हें 1,364 जबकि शशि को 1,086 वोट मिले. हार के साथ डीडीसीए में खन्ना के लिए अब रास्ते बंद हो सकते हैं जहां करीब तीन दशकों से उनका वर्चस्व रहा है.

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शर्मा को एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का समर्थन मिलने के साथ ही किसी दूसरे उम्मीदवार के चुनाव जीतने की कोई संभावना ही नहीं थी. हां यह उम्मीद नहीं थी कि एक पैनल सभी सीटें जीत जाएगा. यह अच्छा होगा कि शर्मा पूरी तरह मुक्त होकर डीडीसीए का संचालन करेंगे. इसका यह भी मतलब है कि डीडीसीए में सी के खन्ना के दौर का अंत हो गया, हां अगर वह शर्मा के साथ कोई समझौता कर लें तो बात अलग है.’’  दूसरे उल्लेखनीय विजयी उम्मीदवारों में खेल समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिहाड़ा (1,374 वोट) शामिल हैं जिन्होंने सचिव पद के चुनाव में करीबी प्रतिद्वंद्वी मंजीत सिंह (998) को 376 वोटों से हराया.

चुनाव जीतने वाले अन्य उम्मीदवारों में राजन मनचंदा (संयुक्त सचिव), ओमप्रकाश शर्मा (कोषाध्यक्ष), संजय भारद्वाज (निदेशक) शामिल हैं. वहीं रेणु खन्ना महिला निदेशक बन गयीं. अन्य निदेशकों में पूर्व मीडिया मैनेजर रवि जैन के बेटे अपूर्व जैन, आलोक मित्तल, नितिन गुप्ता, शिवनंदन शर्मा और नितिन अग्रवाल शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान का सपना पूरा, 100 दिनों में तैयार स्टेडियम, बॉलीवुड किंग ने ICC चेयरमैन जय शाह का किया शुक्रिया
शाहरुख खान का सपना पूरा, 100 दिनों में तैयार स्टेडियम, बॉलीवुड किंग ने ICC चेयरमैन जय शाह का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 'भागा क्यों नहीं..., तू देख...', रन आउट के बाद अभिषेक-ईशान किशन की बहस, स्टंप माइक में कैद; वीडियो वायरल
'भागा क्यों नहीं..., तू देख...', रन आउट के बाद अभिषेक-ईशान किशन की बहस, स्टंप माइक में कैद; वीडियो वायरल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने 'राउंड ऑफ 32' में डीआर कांगो को हराया, जीत के साथ टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया
इंग्लैंड ने 'राउंड ऑफ 32' में डीआर कांगो को हराया, जीत के साथ टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget