एक्सप्लोरर

ENG vs WI: तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर का खेलना तय, इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस

बॉयो सिक्योर प्रोटोकॉल का नियम तोड़ने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए जोफ्रा आर्चर का वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है. आर्चर इस मैच में ऑलराउंडर सैम कर्रन को रिप्लेस कर सकते हैं.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का निर्णायक मुकाबला 24 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस टेस्ट के लिए तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल कर लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे टेस्ट में आर्चर का खेलना तय है और वह ऑलराउंडर सैम कर्रन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं.

आर्चर पर लगाया गया 15,000 पाउंड का जुर्माना

मंगलवार को आर्चर के इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ने की खबर सामने आई थी. बताया जा रहा है कि बॉयो सिक्योर प्रोटोकॉल का नियम तोड़ने के कारण आर्चर पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 15,000 पाउंड का जुर्माना लगाया है. बता दें कि आर्चर क्वारंटीन का नियम तोड़ कर अपने घर चले गए थे, जिसके बाद ECB ने आर्चर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट से पहले टीम से बाहर कर दिया था. हालांकि, आर्चर ने अपनी गलती स्वीकार कर मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी.

पांच दिन आइसोलेशन में रहे आर्चर

टीम से बाहर करने के बाद ईसीबी ने आर्चर को पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए थे. इस दौरान दो बार आर्चर का कोरोना टेस्ट हुआ, दोनों ही बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. आर्चर की वापसी से कप्तान जो रूट और टीम प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. दरअसल, अब तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के पास तेज़ गेंदबाज़ों के विकल्प में स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और सैम कर्रन उपलब्ध हैं. ऐसे में इनमें से तीन गेंदबाज़ों का चयन करना टीम प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन सकता है.

पहले टेस्ट में शानदार रहा था आर्चर का प्रदर्शन

मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में भले ही इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन आर्चर ने इंग्लैंड को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की थी. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में आर्चर ने 23 रनों की अहम पारी खेलकर विरोधी टीम के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखने में टीम की मदद की थी. इसके बाद मैच के आखिर दिन आर्चर ने 7 रन के स्कोर पर ही वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर उसे मुश्किल में डाल दिया था. 37 के स्कोर पर आर्चर ने सेट बल्लेबाज रोशटन चेज को आउट करके इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाने की पूरी कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें- 

आज ही के दिन मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट को कहा था अलविदा, जानिए किस तरह पूरे किए थे 800 विकेट

अंपायर हार्पर ने कंधे पर गेंद लगने के बावजूद तेंदुलकर को दिया था LBW आउट, 21 साल बाद भी फैसले का किया बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget