एक्सप्लोरर

बुमराह नंबर एक 1 गेंदबाज हैं, उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने की बजाय आराम करना चाहिए: वसीम अकरम

अकरम ने कहा कि, भारतीय खिलाड़ी पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं. बुमराह इस समय भारत के शीर्ष और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हो रही हो तो वह आराम करें.

गेंदबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में दुनिया के नंबर 2 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. बुमराह ने हाल के दिनों में चोट से वापसी की है और टीम इंडिया के लिए अब लगातार मैच खेल रहे हैं. ऐसे में उनकी वापसी को लेकर भी कई बार कहा गया है कि बुमराह में अब पहले जैसी बात नहीं रही. इस बीच पाकिस्तान के लेजेंड्री गेंदबाज वसीम अकरम ने भी बुमराह को एक जरूरी सलाह दे दी है. काउंटी क्रिकेट पर बात करते हुए अकरम ने कहा कि बुमराह को आराम करना चाहिए न कि काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भागना चाहिए.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ उनके शो आकाशवाणी पर बात करते हुए अकरम ने अपने काउंटी क्रिकेट के सफर पर प्रकाश डाला और साथ ही कहा कि अब समय बदल गया है और भारतीय टीम पूरे साल खेलती है इसलिए बुमराह जैसे खिलाड़ी के लिए जरूरी है कि वो अपने शरीर को आराम दें.

उन्होंने कहा, "भारतीय खिलाड़ी पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं. बुमराह इस समय भारत के शीर्ष और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हो रही हो तो वह आराम करें." अकरम ने कहा, "जहां तक मेरी बात है तो मैं छह महीने पाकिस्तान के लिए खेलता था और छह महीने लंकाशायर के लिए. लेकिन आज के युग में समय की कमी के कारण यह मुश्किल हो गया है."

अपने देश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अकरम ने कहा कि वह किसी गेंदबाज को टी-20 में किए गए उसके प्रदर्शन के आधार पर नहीं तौलते. उन्होंने कहा, "अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए युवा गेंदबाजों को चाहिए कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलें."

अकरम ने कहा, "टी-20 शानदार है, अच्छा मनोरंजन करता है. उसमें मजा है, पैसा है. मैं खिलाड़ियों के लिए पैसे की अहमियत को जानता हूं. लेकिन मैं किसी गेंदबाज को उसके टी-20 प्रदर्शन पर नहीं परखूंगा. मैं देखूंगा कि वह खेल के लंबे प्रारूपों में कैसा करते हैं."

अपनी कप्तानी में लिए गए धोनी के वो 3 फैसले जिसने सबको चौंका दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget