एक्सप्लोरर

बीसीसीआई की कांट्रैक्ट लिस्ट में जडेजा को नहीं मिला प्रमोशन, पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी जताई हैरानी

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में केवल कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में रखा गया हैं. इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई हर साल 7 करोड़ रुपये की सैलरी देती है. हालांकि जानकारों की माने तो जडेजा को प्रमोट नहीं करने का एक बड़ा कारण ये हैं कि उन्होंने पिछले पांच महीनों में चोट के चलते ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को A ग्रेड से प्रमोट कर A+ ग्रेड में डाला जा सकता है. जानकारी के अनुसार जडेजा को A+ ग्रेड में प्रमोट करने पर बैठक के दौरान चर्चा जरूर हुयी थी. लेकिन उनको प्रमोट नहीं करने के पीछे के कारणों को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है. पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इस निर्णय पर हैरानी जताते हुए कहा है कि A+ ग्रेड में प्रमोट होने की जो भी शर्तें होती हैं जडेजा उन सब पर खरे उतरते हैं. 

प्रसाद ने कहा, "जडेजा A+ ग्रेड में डाले जाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं. वो खिलाड़ी जो सभी फ़ॉर्मैट खेलते हैं और जिनकी आईसीसी रैंकिंग भी बेहतर है उन्हें इस ग्रेड में शामिल किया जाता है. जडेजा को इस लिस्ट में शामिल नहीं करने का मुझे कोई कारण नजर नहीं आता." साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि जडेजा जल्द ही A+ ग्रेड में शामिल होंगे. लम्बे समय तक उन्हें इस से बाहर रखना मुश्किल होगा. जडेजा और पंत दोनों ही जल्द इस ग्रेड में प्रमोट होंगे."

टेस्ट और वन डे में शीर्ष 10 में शामिल हैं जडेजा 

A+ ग्रेड में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो टेस्ट, वन डे और टी20 तीनों ही फ़ॉर्मैट खेलते हैं और जडेजा इन सभी का रेगुलर हिस्सा हैं. यदि आईसीसी रैंकिंग की बात करें तो 32 वर्षीय जडेजा टेस्ट और वन डे दोनों ही में विश्व के शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल हैं. साथ ही टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में वो तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनसे आगे वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और इंग्लैंड बेन स्टोक्स हैं. 

इस आधार पर देखे तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी A+ ग्रेड में शामिल किया जाना चाहिए था. वो भी सभी फ़ॉर्मैट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हालांकि जो एक बात उनके पक्ष में नहीं है वो ये है कि सभी फ़ॉर्मैट में प्लेइंग 11 में वो शामिल होंगे या नहीं इस बात को लेकर सवाल बना रहता है. बता दें कि इस साल इस लिस्ट में सबसे बड़ा फायदा पिछले 6 महीने में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत को ही हुआ है. ऋषभ पंत को ए ग्रेड में प्रमोट किया गया है.

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: पंजाबी बोलने लगे हैं क्रिस गेल, मोहम्मद शमी ने स्टार खिलाड़ी के कई राज खोले

ओलम्पिक में टीम भेजने के लिए BCCI तैयार, अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों में जाएगी महिला क्रिकेट टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget