एक्सप्लोरर

इंग्लैंड का ये विकेटकीपर- बल्लेबाज धोनी को मानता है अपना आदर्श, कहा- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि धोनी उनके आदर्श हैं और उन्हें उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है. वहीं बटलर को धोनी के दबाव झेलने का तरीका भी काफी पसंद आता है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद से धोनी ने लगातार मैदान से दूरी बनाए रखी. वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज से पहले धोनी की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा भी देखने को नहीं मिला. अंत में धोनी ने आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान अभ्यास में हिस्सा लिया लेकिन कोरोना को शायद धोनी की वापसी मंजूर नहीं थी और उन्हें वापस रांची लौटना पड़ा. इस बीच आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो धोनी के खेल से प्रभावित हैं और उन्हें पसंद करते हैं. इस लिस्ट में अब इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर भी जुड़ गए हैं.

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आदर्श हैं और आईपीएल के दौरान धोनी को देखकर उन्होंने काफी कुछ सीखा है. बटलर ने कहा कि धोनी जिस तरह से अपने प्रशंसकों से मिलने वाले दबाव को संभालते हुए मुश्किल स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उससे उन्हें काफी सीख मिली है.

बटलर ने लंकाशायर क्रिकेट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "धोनी हमेशा से मेरे बड़े आदर्श रहे हैं और उनके आस-पास हमेशा से भीड़ रहती है. लोग हमेशा से उनकी झलकी देखना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "उनको देखना मेरे लिए बहुत बड़ी सीख रही है. उनको देखकर सीखा कि आपको कैसे शीर्ष स्तर पर मुश्किल स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करना है. यह निश्चित तौर पर सबसे बड़ी बात रही है." बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं. कोविड-19 के कारण हालांकि लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. बटलर ने कहा कि आईपीएल ने उन्हें सिखाया है कि दबाव को कैसे संभालना है.

उन्होंने कहा, "भारत में आपको एक तरह का दबाव झेलना होता है. एक विदेशी खिलाड़ी होने के नाते आप उन चार खिलाड़ियों में से होते हैं जो खेलते हैं. आप जानते हैं कि बाहर जो चार विदेशी खिलाड़ी बैठे हैं वे भी विश्व स्तर के हैं. इसलिए आप प्रदर्शन करने के दबाव में रहते हैं." उन्होंने कहा, "इसलिए यह मेरे लिए एक सीखने वाली बात रही है. आईपीएल से मैंने सीखा है कि आप कैसे दबाव से बाहर आ सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget