एक्सप्लोरर

WPL Eliminator: एलिमिनेटर मैच में मुंबई की पहले बैटिंग, फाइनल की टक्कर से पहले गुजरात का बड़ा खिलाड़ी चोटिल; प्लेइंग XI में बदलाव

WPL Eliminator: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.

MI vs GG Toss win WPL Eliminator: वीमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2025) के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. एलिमिनेटर के अहम मैच से पहले गुजरात का बड़ा खिलाड़ी चोटिल हो गया है, इसलिए GG को प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करना पड़ा है. डब्लूपीएल 2025 में शुरुआत से ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सिलसिला चलता आ रहा है. गुजरात ने सीजन में अपनी चार में से 3 जीत चेज करते हुए ही दर्ज की हैं.

गुजरात का धाकड़ खिलाड़ी चोटिल

एलिमिनेटर मैच से पहले ही गुजरात की डिएंड्रा डॉटिन चोटिल हो गई हैं. उन्होंने अब तक WPL 2025 में 142 रन बनाए थे. उन्होंने ज्यादा रन तो नहीं बनाए, लेकिन उनका 154 का स्ट्राइक रेट पूरे सीजन के दौरान गुजरात टीम की बड़ी ताकत बना रहा है. उनकी जगह गुजरात ने डेनियल गिब्सन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने उम्मीद जताई कि एलिमिनेटर मैच हाई-स्कोरिंग साबित होगा.

मुंबई ने भी किया एक बदलाव

एलिमिनेटर मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टॉस के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि परुनिका नहीं खेल रही हैं, उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज सायका इशक की प्लेइंग इलेवन में वापसी करवाई गई है. आपको बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक गुजरात एक बार भी मुंबई इंडियंस को हरा नहीं पाई है. सभी 6 मैचों में MI ने गुजरात को हराया है.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग XI: बेथ मूनी, काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डेनियल गिब्सन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा

यह भी पढ़ें:

'पांड्या जैसी हिटिंग पाकिस्तान में आम बात', जानें पूर्व क्रिकेटर ने किसे बताया हार्दिक से बेहतर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget