एक्सप्लोरर

पिता दर्जी, परिवार में 19 सदस्य... लखनऊ का लड़का IPL में कर रहा कमाल, बड़े-बड़े बल्लेबाजों का कर रहा शिकार

Zeeshan Ansari Profile: लेग ब्रेक स्पिनर जीशान अंसारी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख रुपये में खरीदा. जीशान यूपी लीग से चर्चा में आए. हालांकि, वह भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं.

Zeeshan Ansari Struggle Story in Hindi: इस समय हर तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर जीशान अंसारी की चर्चा है. 25 साल का यह युवा लेग स्पिनर अपने डेब्यू मैच में ही केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क के विकेट लेकर छा गया. फैंस इस खिलाड़ी के बारे में हर बात जानना चाह रहे हैं, क्योंकि इससे पहले किसी ने भी जीशान अंसारी का नाम नहीं सुना होगा. यहां आपको जीशान के बारे में लगभग सारी जानकारी मिल जाएगी. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीशान अंसारी को 40 लाख रुपये में खरीदा था. इस लेग स्पिनर का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था. जीशान यूपी लीग के पहले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 24 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोंरी. वह ऋषभ पंत के साथ भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं. 

जीशान एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके परिवार में कुल 19 सदस्य हैं. जीशान के पिता नईम अंसारी लखनऊ में एक दर्जी की दुकान चलाते हैं. यूपी लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें यूपी के लिए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मौका नहीं मिला था. जीशान को विकेट टेकर स्पिनर माना जाता है. 

जीशान अंसारी आईपीएल में डेब्यू करने से पहले अपने राज्य के लिए सिर्फ एक टी20 मैच खेले हैं. जीशान 2016 में अंडर-19 खेले थे. वह ऋषभ पंत, ईशान किशन और सरफराज खान के साथ 2016 में अंडर-19 क्रिकेट खेले. जीशान यूपी के लिए 5 पांच फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 17 विकेट लिए हैं.

आईपीएल के अपने पहले मैच में जीशान ने 3 विकेट लिए थे. इसके बाद दूसरे मैच में जीशान ने एक विकेट लिया. हालांकि, तीसरे मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. जीशान पर कप्तान पैट कमिंस काफी भरोसा कर रहे हैं. यहां तक जीशान अंसारी को एडम जम्पा से पहले खिलाया जा रहा है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget