एक्सप्लोरर

Video: जब साइमंड्स ने स्पिन गेंदबाज़ी करते हुए शोएब अख्तर को फेंक दी थी बाउंसर, हर खिलाड़ी रह गया था दंग

Andrew Symonds के निधन की खबर से अभी भी पूरी दुनिया के खिलाड़ी उभर नहीं पाए हैं. क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी उनकी मौत पर अपना दुःख व्यक्त कर चुके हैं.

Andrew Symonds Death: दिग्गज क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स (Andrew Symonds) के निधन की खबर से अभी भी पूरी दुनिया के खिलाड़ी उभर नहीं पाए हैं. क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी उनकी मौत पर अपना दुःख व्यक्त कर चुके हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एंड्र्यू साइमंड्स को लेकर अपना दुःख व्यक्त किया है. इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया, जिसमे उन्होने साइमंड्स से कहा था कि वे उन्हें छोड़ेंगे नहीं. 

अख्तर ने सुनाया किस्सा 

2015 में क्रिकेट ऑल-स्टार्स सीरीज हुई थी. इसमें सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न की टीम के बीच मैच खेला गया था. इस सीरीज में अख्तर सचिन की टीम में थे, जबकि साइमंड्स वॉर्न की टीम का हिस्सा था. इस सीरीज के एक किस्से को लेकर बात करते हुए अख्तर ने कहा कि मैंने सबको बाउंसर की थी लेकिन साइमंड्स को मैंने बाउंसर नहीं फेंका था . लेकिन जब साइमंड्स मुझे स्पिन बोलिंग करने आए तो उन्होंने मुझे बाउंसर डाली. इस दौरान मैं बड़ी मुश्किल से बच पाया और मैंने उससे कहा कि मैं तुझे छोडूंगा नहीं.

 

उन्होंने आगे कहा कि जब पूरी दुनिया पाकिस्तान आने से डर रही थी, तब भी साइमंड्स पाक में आ कर खेलने को तैयार थे क्योंकि उन्हें पता था कि यहां के लोग क्रिकेट से कितना प्यार करते हैं. 

गहरा हो रहा है मौत का रहस्य 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत से आखिरी घंटे पहले रहस्य और गहरा हो गया, जब उनकी बहन ने डेलीमेल डॉट को डॉट यूके को बताया कि परिवार को पता नहीं था कि हादसे की रात साइमंड्स सुनसान सड़क पर क्या कर रहे थे. क्वींसलैंड के टाउन्सविले के पश्चिम में एक कार दुर्घटना में पूर्व ऑलराउंडर की मौत हो गई. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी बहन लुईस साइमंड्स ने कहा कि वह चाहती हैं कि वह अपने भाई के साथ बस एक और दिन समय बिता सकें. उन्होंने आगे कहा कि मेरे भाई वापस आ जाओ और परिवार के साथ समय बिताओ. लुईस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि, दुर्घटना बहुत भयानक थी. हम नहीं जानते कि आंद्रे साइमंड्स वहां क्या कर रहे थे. हादसे में साइमंड्स के दो कुत्ते बच गए. रिपोर्ट के अनुसार, दो स्थानीय लोग बबेथा नेलीमन और वायलन टाउनसन दुर्घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने पूर्व क्रिकेटर को गाड़ी में लहुलुहान पाया.

(इनपुट: एजेंसी)

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: 64 मैच के बाद भी सिर्फ एक टीम को मिला है प्लेऑफ का टिकट, जानिए कैसे KKR और SRH भी टॉप 4 में बना सकते हैं जगह

RCB Hall Of Fame: क्रिस गेल और डिविलियर्स RCB हॉल ऑफ फेम में शामिल, विराट कोहली ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget