एक्सप्लोरर

उमरान मलिक को क्यों नहीं मिल रहा है प्लेइंग 11 में मौका? कप्तान मार्कराम भी नहीं दे पाए कोई जवाब

IPL 2023: हैदराबाद के कप्तान मार्कराम को इस बात का नहीं पता है कि क्यों उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा है.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खराब प्रदर्शन की वजह से सवालों के घेरे में है. सबसे ज्यादा सवाल इस बात को लेकर उठ रहे हैं कि आखिर क्यों इस सीजन में भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी जा रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान मार्कराम ने उमरान मलिक के नहीं खेलने को लेकर जिस तरह का जवाब दिया है उससे ये सवाल और ज्यादा गंभीर हो गया है.

आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले से पहले मार्कराम से उमरान मलिक के नहीं खेलने पर सवाल पूछा गया था. मार्कराम ने इसका जवाब देते हुए कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता. वो ऐसा खिलाड़ी है जो एक्स फैक्टर साबित हो सकता है. उमरान 150 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंद करता है. मुझे नहीं पता पर्दे के पीछे क्या हो रहा है. लेकिन उमरान एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.''

इस सीजन में उमरान मलिक को 12 में से 7 मैचों में खेलने का मिला है. हालांकि इस दौरान उमरान मलिक की परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. उमरान सात मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही ले पाए हैं.

हैदराबाद की परफॉर्मेंस रही है खराब

पिछले साल हालांकि उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था. 2022 में उमरान मलिक गेंद से कमाल दिखाते हुए 22 विकेट लेने में कामयाब रहे थे. इसके बाद उमरान मलिक को टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिला. लिमिटिड ओवर्स में 16 मुकाबले खेलते हुए उमरान मलिक ने 24 विकेट हासिल किए.

उमरान मलिक के कमाल नहीं कर पाने का असर हैदराबाद की परफॉर्मेंस पर भी देखने को मिला है. इस साल हैदराबाद की टीम 13 में से महज चार ही मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है. हैदराबाद के पास प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने का मौका भी नहीं बचा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget