एक्सप्लोरर

IPL 2024: 3 कारण, जो बता रहे चेन्नई इस साल नहीं जीत पाएगी खिताब; धोनी की ख्वाहिश रहेगी अधूरी

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आईपीएल 2024 में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया है. टीम को 8 मैचों में 4 में जीत मिली है और 4 गंवाए हैं.

IPL 2024 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 में अब तक बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकी है. टीम की तरफ से औसत प्रदर्शन देखने को मिला है. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीज़न अब तक 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 4 में जीत मिली और 4 गंवाए. टीम टॉप-4 से भी बाहर है. प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई छठे पायदान पर है. इसी बीच हम आपको तीन बड़े कारण बताएंगे कि क्यों इस सीज़न चेन्नई की टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकती. कारण के बाद हम आपको बताएंगे कि हार के साथ धोनी की कौन सी ख्वाहिश अधूरी रह जाएगी. 

1- युवा कप्तान 

पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2023 तक एमएस धोनी चेन्नई की कप्तानी कर रहे थे. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पिछले सीज़न ट्रॉफी भी जितवाई थी. लेकिन इस सीज़न यानी आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले धोनी कप्तानी से हट गए और युवा रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया गया. ऐसे में युवा गायकवाड़ पर कप्तानी का दवाब होगा. युवा कप्तानी चेन्नई के लिए इस सीज़न ट्रॉफी न जीत पाने की बड़ी वजह बन सकती है. 

2- शिवम दुबे पर बहुत ज़्यादा निर्भरता

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अब तक चेन्नई के लिए शानदार बल्लेबाज़ी का मुज़ाहिरा पेश किया है. शिवम ने कई मौकों पर ताबड़तोड़ पारियां खेलकर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की है. लेकिन वहीं अंत में बैटिंग करने वाले रवींद्र जडेजा बल्ले से इतना कारगर साबित नहीं हुए हैं. दुबे ने अब तक 8 मैचों में 311 रन बना लिए हैं. ऐसे में शिवम दुबे पर ज़्यादा निर्भरता चेन्नई के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है. 

3- कमज़ोर स्पिन बॉलिंग 

चेन्नई के पास मथिशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान जैसे अच्छे तेज़ गेंदबाज़ हैं, लेकिन टीम का स्पिन बॉलिंग अटैक उतना ही कमज़ोर दिखाई देता है. टीम के मुख्य स्पिनर रवींद्र जडेजा भी अब तक संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं. इसके अलावा श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा को भी मौके दिए गए थे, लेकिन वह भी फेल रहे. ऐसे में यह टीम के लिए बड़ी मुश्किल बन सकती है. 

अधूरी रहेगी धोनी का यह ख्वाहिश

जैसा कि हमने ऊपर इस बात का जिक्र किया था कि ट्रॉफी न जीतने के कारण बताने के बाद हम आपको धोनी की एक अधूरी ख्वाहिश के बारे में बताएंगे. अब आइए जान लेते हैं कि धोनी की कौन सी ख्वाहिश अधूरी रह जाएगी. तो आपको बता दें कि धोनी ने कुछ साल पहले इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेपॉक में खेलना चाहते हैं. इस बार के आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा. ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि धोनी चेपॉक के मैदान पर खिताब जीतकर टूर्नामेंट से सन्यास ले लेंगे. 

लेकिन इस दफा चेन्नई का ट्रॉफी जीतना बहुत मुश्किल लग रहा है. ऐसे में धोनी की चेपॉक में आखिरी मैच खेलने की ख्वाहिश शायद अधूरी ही रह जाए. अब देखना दिलचस्प होता है कि टूर्नामेंट के अंत में क्या होता है. 

 

ये भी पढ़ें...

Mumbai Indians के असली पनौती हैं Tilak Varma? अब आप अर्धशतक न बनाने की करेंगे दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget