एक्सप्लोरर

Mumbai Indians के असली पनौती हैं Tilak Varma? अब आप अर्धशतक न बनाने की करेंगे दुआ

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को अपने 9वें मैच में भी हार का मुंह देखना पड़ा. इस मैच में तिलक वर्मा का अर्धशतक भी मुंबई के काम नहीं आया. तिलक वर्मा का अर्धशतक मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है.

Tilak Varma: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस मैच जीतने में पिछड़ रही है. इस सीजन के 43वें मैच में भी मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए और अर्धशतक भी लगाया, लेकिन फिर भी टीम को जीत का स्वाद नसीब नहीं हुआ. अब तिलक वर्मा के आंकड़े देखकर कई लोग उन्हें मुंबई इंडियंस का असली पनौती कहने लगे हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बना तिलक वर्मा का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने आईपीएल 2024 में अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2023 में भी तिलक वर्मा ने एक अर्धशतक जड़ा था और उस मैच में भी मुंबई इंडियंस को हार मिली थी. तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू सीज़न में 2 अर्धशतक जड़े थे. लेकिन उन दोनों मैचों में भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं मिली थी.

कुल 6 अर्धशतक, 6 हार
अब तक कुल मिलाकर देखा जाए तो तिलक वर्मा ने आईपीएल में 6 अर्धशतक जड़े हैं. इन सभी 6 मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है. इसी आंकड़े को देखते हुए फैंस तिलक को मुंबई इंडयिंस के लिए पनौती बता रहे हैं. 

IPL vs IPL 2024 तिलक वर्मा का प्रदर्शन
तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 34 मैच खेले हैं. इन 34 मैचों में उन्होंने 148.62 की स्ट्राइक रेट से 1076 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन है. वहीं तिलक वर्मा ने आईपीएल 2024 में अब तक 9 मैच खेले हैं. उन्होंने अब तक इन 9 मैचों में 158.49 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. इस सीजन में अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. आईपीएल 2024 में तिलक वर्मा का बेस्ट स्कोर 65 रन है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तिलक वर्मा का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए. उन्होंने 32 गेंदों में 196.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 63 रन बनाए. इस पारी में तिलक वर्मा ने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए.

यह भी पढ़ें:
IPL 2024 Purple Cap: बेहद रोमांचक है पर्पल कैप की रेस, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-8 में सभी भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget