एक्सप्लोरर

क्या धोनी की टीम के साथ खत्म हुआ रैना का सफर? CSK के दिग्गज बल्लेबाज के साथ नाता तोड़ने की खबरें

सुरेश रैना बिना आईपीएल खेले ही दुबई से इंडिया वापस आ चुके हैं. अब रैना और धोनी के बीच विवाद होने की खबरें सामने आ रही हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है. माना जा रहा है अब रैना सीएसके के लिए कभी खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी 2021 के सीजन के लिए रैना से नाता तोड़ सकती है. बता दें कि चेन्नई की टीम इस वक्त दुबई में है और दो खिलाड़ियों समेत उसके 12 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

आईपीएल सूत्रों के अनुसार हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना के फैसले में स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन ये भी पता चला कि टीम प्रबंधन क्वारंटीन के दौरान रैन के व्यवहार से खुश नहीं था. इतन ही नहीं टीम के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी रैना से नाराज थे.

आईपीएल सूत्रों ने कहा, ''सीएसके के नियमों के अनुसार कोच, कप्तान और मैनेजर को होटल में रहने के लिये सूइट्स मिलते हैं लेकिन टीम जिस भी होटल में ठहरती है उसमें रैना को भी सुइट मिलता है. बात सिर्फ इतनी थी कि उनके कमरे में बालकनी नहीं थी.''

उन्होंने कहा, ''यह मसला था लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वापसी के लिये बड़ा कारण था. टीम में कोविड मामलों के बढने से भी बड़ा कोई मसला हो सकता है.'' उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए रैना अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले अगले आईपीएल से भी चेन्नई की टीम से बाहर हो सकते हैं.

रैना की जगह लेगा यह खिलाड़ी

क्या रैना के इस सत्र में वापसी की संभावना है जिससे हालात बदल सकते हैं, इस पर सूत्रों ने कहा, ''वह इस सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीएसके ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें यह स्पष्ट है. कुछ ऐसी बातें हैं जो शीर्ष अधिकारियों को नागवार गुजरी हैं.''

उन्होंने कहा, ''इसकी बहुत कम संभावना है कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुका हो और संभवत: किसी तरह की क्रिकेट में नहीं खेलेगा वह सीएसके में वापसी करेगा. वह वापस नीलामी में शामिल होगा और कोई टीम उसे ले सकती है.''

सीएसके ने रुतुराज पर बड़ी बोली लगायी थी उसे उम्मीद है कि पृथकवास से लौटने के बाद वह फिट होगा और दो परीक्षण नेगेटिव आने के बाद अभ्यास सत्र में भाग ले पाएगा. आईपीएल सूत्रों ने कहा, ''सीएसके ने अभी रैना के बदले किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है. उन्होंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है.''

अटकलें लगायी जा रही है कि रैना ने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था. इस मामले में रैना की माफी से खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम भविष्य के बारे में सोच रही है. सूत्रों ने कहा, ''मैं माफी मांगने के बारे में नहीं जानता लेकिन सीएसके अब रुतुराज को भविष्य के लिये तैयार करना चाहेगा तथा धोनी और फ्लेमिंग उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे.''

रैना ने सीएसके की तरफ से 164 मैचों में सर्वाधिक 4527 रन बनाये हैं. आईपीएल में उनके नाम पर 5368 रन दर्ज हैं और वह इस टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे स्थान पर हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच नहीं खेलेगी धोनी की टीम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget