एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर IPL का बड़ा फैसला, हैदराबाद और मुंबई के मैच में सबकुछ बंद

Pahalgam Terror Attack, SRH vs MI: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग ने बड़ा फैसला लिया है. आज हैदराबाद और मुंबई के मैच में कई चीजें नहीं होंगी.

Pahalgam Terror Attack, SRH vs MI, IPL 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. इस हमले में अब तक 26 मासूमों की मौत हो चुकी है. इस आतंकी हमले से पूरा देश में गम का माहौल है. इसे देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग ने बड़ा फैसला लिया है.

आईपीएल 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच है. पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए हैदराबाद और मुंबई के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे. साथ ही इस मैच में चीयरलीडर्स भी डांस नहीं करेंगे और न ही किसी तरह की आतिशबाजी की जाएगी.

इस आतंकी हमले से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा. खिलाड़ियों के अलावा अंपायर्स भी बाजू पर काली पट्टी बाधेंगे. इस आतंकी हमले से पूरे देश में गम का माहौल है. ऐसे में आईपीएल में भी किसी तरह की कोई खुशी नहीं मनाई जाएगी. 

इस आंतकी हमले को लेकर क्रिकेटरों में भी गुस्सा है. विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आतंकी हमले से प्रभावित लोगों के प्रति शोक जताया है. 

सिराज ने कहा, "पहलगाम में हुए भयानक और चौंकाने वाले आतंकवादी हमले के बारे में अभी पढ़ा. धर्म के नाम पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना और मारना पूरी तरह से बुराई है. कोई कारण, कोई विश्वास, कोई विचारधारा कभी भी इस तरह के राक्षसी कृत्य को सही नहीं ठहरा सकती. ये कैसी लड़ाई है. जहाँ इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं."

शमी ने कहा, "पर्यटक आतंक नहीं, बल्कि सुंदरता और शांति खोजने आते हैं. पहलगाम में हुआ हमला दिल दहला देने वाला और अमानवीय है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ दुख और एकजुटता में खड़े हैं."

विराट कोहली ने कहा, "पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. उन सभी परिवारों को शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिले." 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget