एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुने जाते ही शिवम दुबे का बल्ला हुआ खामोश, लगातार दो बार शून्य पर हुए आउट

CSK vs PBKS: शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में चुने जाने के तुरंत बाद मुश्किलों में पड़ते दिख रहे हैं. वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में फिर से शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं.

CSK vs PBKS: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान कुछ दिनों पहले हुआ था. 15 प्लेयर्स के स्क्वाड में शिवम दुबे को भी जगह दी गई थी, जो IPL 2024 में बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन कर रहे थे. मगर तेज गेंदबाजी ऑल-राउंडर के रूप में भारतीय टीम में आने के बाद शिवम दुबे चारों खाने चित हो रहे हैं. चयन के ठीक बाद शिवम दुबे बीते बुधवार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 1 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए थे. अब रविवार को CSK ने दोबारा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला, जिसमें शिवम एक बार फिर पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं.

इस बार राहुल चाहर की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे थे. वहीं पिछले मैच में शिवम को हरप्रीत ब्रार ने 0 रन के स्कोर पर चलता किया था. दोनों मैचों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ शिवम दुबे गच्चा खा गए हैं. चूंकि 25 मई तक टी20 वर्ल्ड कप टीमों में बदलाव संभव है. ऐसे में शिवम दुबे लगातार 2 बार 0 रन बनाकर आउट हो गए हैं. IPL 2024 में शिवम दुबे ने 9 मैचों में 58.33 की औसत से 350 रन बना लिए हैं. वहीं 11 मैचों के बाद भी उनका कुल स्कोर 350 रन ही है, लेकिन उनकी औसत गिर कर 43.75 पर जा पहुंची है.

पिछले दिनों हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि शिवम दुबे को मिडिल ओवरों में हिटिंग की क्षमता के लिए चुना गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑल-राउंडर होने से टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मजबूती मिलेगी. उम्मीद की जा रही है कि वेस्टइंडीज की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। IPL 2024 में दुबे अब 3 बार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ आउट हो चुके हैं. ऐसे में 25 मई से पूर्व उन्हें स्क्वाड से बाहर किया जाना पूरी तरह संभव नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें:

CSK के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, जीरो पर आउट हुए धोनी और दुबे, पंजाब के सामने 168 का लक्ष्य

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget